फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The nationwide strike had a mixed effect

Rewari News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला देखने को मिला असर

Thu, 10 Jul 2025 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The nationwide strike had a mixed effect
फोटो : 2बस स्टैंड पर हड़ताल पर बैठी सांझा मोर्चा। संवाद
रेवाड़ी। जिले में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला। रोडवेज साझा मोर्चा के पदाधिकारी हड़ताल पर बैठे हुए थे। अन्य यूनियन ने दूरी बनाए रखी। वहीं, हरियाणा बैंक एंप्लॉय फेडरेशन 2 घंटे तक हड़ताल पर रहा। बस स्टैंड पर पुलिस का पहरा भी दिखा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के बाहर भी पुलिस की टीम मौजूद रही। जिलेभर में सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सामान्य दिनों की तरह ही रोडवेज बसें चलती दिखाई दी। रोडवेज यूनियनें केवल धरना-प्रदर्शन तक सीमित रहीं।
विज्ञापन


सरकारी विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं रहे और सरकारी कार्यालयों में हड़ताल का अधिक असर देखने को नहीं मिला। बस स्टैंड, बिजली कार्यालय सहित अनेक विभागों में कार्य संचालित रहा। डिपो से सभी लंबे व छोटे रूटों पर बसों का संचालन सुचारू रूप से बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिजली कार्यालय में भी बिजली बिल जमा करवाने, बिजली आपूर्ति को बहाल रखने हेतु कार्य सुचारू रूप से जारी रहा। हड़ताल के कारण बस स्टैंड पर अन्य डिपो की बसों का संचालन कम रहा। करीब 20 प्रतिशत बसें कम चली हैं।
लंबे रूट पर बसों का संचालन कुछ हद तक प्रभावित रहा। कुछ रूट पर बसों के फेरों की संख्या को बढ़ाया गया। कई लोग तो इस वजह से यात्रा करने के लिए नहीं पहुंचे कि हड़ताल की वजह से बस नहीं चलेंगी।
---------------
बैंकों में भी नहीं रही हड़ताल

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर जिस प्रकार से राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल की बात कही जा रही थी। वैसा कुछ असर बैंकों में देखने को नहीं मिला। बैंकों के कर्मचारी पहले की तरह से कामकाज करते दिखाई दिए। इसके कारण बैंक उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं उठानी पड़ी।

-------------
वर्जन
हमारी सभी बसें सामान्य रूप से चली हैं। कहीं कर्मचारी कम थे तो उन्हें पूरा किया गया। किसी प्रकार का परेशानी यात्रियों को नहीं होने दी गई। 10 से 12 कर्मचारी हड़ताल पर थे, इसका कोई असर नहीं पड़ा। -प्रदीप अहलावत, महाप्रबंधक, रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed