{"_id":"68bdc8cf36425c5be1044cfd","slug":"the-movement-of-the-sangharsh-samiti-intensifies-demanding-the-construction-of-a-hospital-in-ramnagar-bhagwanpur-rewari-news-c-198-1-rew1001-225327-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रामनगर-भगवानपुर में अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति का आंदोलन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रामनगर-भगवानपुर में अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति का आंदोलन तेज
विज्ञापन
फोटो : 8अस्पताल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
फोटो : 8, 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रामनगर भगवानपुर अस्पताल निर्माण संघर्ष समिति ने रविवार को विधायक लक्ष्मण सिंह को ज्ञापन सौंपकर भगवानपुर पंचायत की जमीन पर अस्पताल बनाने की मांग को और तेज कर दिया है। समिति ने स्पष्ट कहा है कि यदि 12 सितंबर तक विधायक धरना स्थल पर आकर अपना पक्ष नहीं रखते हैं, तो आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा।
संघर्ष समिति के संयोजक अनिल कुमार ने ज्ञापन में बताया कि रामनगर भगवानपुर बस स्टैंड पर पिछले 83 दिनों से धरना जारी है। लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि पंचायत की जमीन पर सरकारी अस्पताल का निर्माण किया जाए। यह जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 71 से केवल 500 मीटर की दूरी पर स्थित है और अर्बन एरिया से भी आसानी से जुड़ी हुई है।
अनिल कुमार ने कहा कि इस स्थान के पास प्रस्तावित बस स्टैंड भी है, जिससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीज और उनके परिजन आसानी से सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक के चुनाव के समय किए गए वादों में यह मुद्दा शामिल था।
विज्ञापन
धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि वे बार-बार उम्मीद लगाए बैठे थे कि विधायक स्वयं आकर स्थिति स्पष्ट करेंगे, लेकिन अब तक न तो विधायक धरना स्थल पर पहुंचे और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। समिति ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब उनके पास आंदोलन को और बढ़ाने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि संघर्ष समिति मुख्यमंत्री से भी प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से मुलाकात कर अस्पताल निर्माण की मांग रखेगी। साथ ही समिति ने उम्मीद जताई है कि 12 सितंबर तक विधायक धरना स्थल पर आकर जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पहले से ही चिंताजनक
संघर्ष समिति का कहना है कि रेवाड़ी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पहले ही खराब है। जिला नागरिक अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। ऐसे में भगवानपुर पंचायत की जमीन पर अस्पताल का निर्माण न केवल ग्रामीण अंचल के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देगा, बल्कि शहर के अस्पताल पर भी दबाव कम होगा।