फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The more intelligent and healthy the child is, the more prosperous the country will become: Subhash

बच्चा जितना बुद्धिमान और स्वस्थ होगा देश उतना ही समृद्ध बनेगा : सुभाष

Sat, 18 Feb 2023 05:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Feb 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
The more intelligent and healthy the child is, the more prosperous the country will become: Subhash
रेवाड़ी। डाइट हुसैनपुर के प्रांगण में जेबीटी शिक्षकों के पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम व हरियाणा योग आयोग तथा हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में डाइट प्रशिक्षण शिविर का हवन यज्ञ के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

डाइट प्राचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। जिस देश का बच्चा जितना बुद्धिमान और स्वस्थ होगा वह देश उतना ही समृद्ध बनेगा। नियमित योग , प्राणयाम व साधना में डुबकी लगाने से व्यक्ति में शारीरिक , मानसिक ,बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास होता है। उन्होने कहा कि अध्यापक को न केवल बच्चों को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए बल्कि पास पड़ोस के लोगों को भी योग सिखाकर उन्हें भी निरोग बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थीयों का उत्साहवर्धन करते हुए उम्मीद जताई कि वह अपने-अपने स्कूलों में जाकर बेहतर ढंग से बच्चों को योग का प्रशिक्षण देंगे। अब तक दो चरणों में 194 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होने बताया कि योग शिक्षा की जिले में कक्षा 6 से 8 की 17560 किताबें सरकार द्वारा नि: शुल्क वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन

शिविर में हरियाणा योग आयोग के जिला संयोजक युद्धवीर व मास्टर ट्रेनर होशियार तथा सरोज वर्मा के द्वारा सूर्यनमस्कार आसन, प्राणायाम, योगिंग-जॉगिंग; बच्चों की हाईट बढ़ाने वाले आसान जैसे कि ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, चक्रासन का अभ्यास; कमरदर्द के आसन भुजंगासन, मर्कटासन, मकरासन का अभ्यास ; मधुमेह को दूर करने के लिए मंडूकासन, शशांकासन, वक्रासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन आदि का अभ्यास करवाया गया। बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ाने के विशेष रूप से अनुलोमविलोम, भ्रामरी व प्रणव प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार ने बताया कि सभी प्रशिक्षणार्थी को राजकुमार, इंदु , शिवानी व कविता यादव विशेष योग सहयोगियों द्वारा शैक्षणिक सत्रों के दौरान प्राण, मुद्रा, बंधो के साथ- साथ पतंजलि योगसूत्र व भगवतगीता के दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बीर सिंह, प्राध्यापक डॉ रामफल, डॉ संगीता धर्मेंद्र यादव, डॉ नीरेन पाल सिंह, योगेश, दीपेंद्र, ब्रह्म प्रकाश, संजीव व अनिल सचदेवा आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed