{"_id":"68acad155e2c26bd3c0637f8","slug":"the-mla-raised-his-voice-in-the-assembly-for-a-permanent-solution-to-the-polluted-water-of-masani-barrage-rewari-news-c-198-1-rew1001-224680-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मसानी बैराज के प्रदूषित पानी के स्थाई समाधान की विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मसानी बैराज के प्रदूषित पानी के स्थाई समाधान की विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज
विज्ञापन
विधानसभा के मानसून सत्र में क्षेत्र की बात रखते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र में मसानी बैराज के प्रदूषित पानी के स्थाई समाधान और बारिश के मौसम में ओवरफ्लो के चलते इस दूषित पानी से नष्ट हुई फसलों से प्रभावित किसानों को मुआवजे की मांग को उठाया है।
विधानसभा के मानसून सत्र में क्षेत्र की मांग को प्रमुखता के साथ रखते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वह इस मांग को पहले भी विधानसभा के बजट सत्र में उठा चुके हैं। मसानी बैराज में जमा होने वाले दूषित पानी से करीब 15 गांव के लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
एक हजार एकड़ में केमिकलयुक्त पानी जमा रहने से आधा दर्जन से अधिक गांवों का भू-जलस्तर एक फीट पर ही आ गया है। गंदे पानी के चलते यहां की भूमि भी खराब हो रही है व बीमारियां फैलने की भय बना रहता है।
विज्ञापन
विधायक ने अपनी आवाज को और बुलंद करते हुए कहा कि मसानी बैराज में राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र का केमिकलयुक्त दूषित पानी भी आ रहा है। बारिश के इस मौसम में यह पानी ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में पहुंच गया है जिससे किसानों की फसलें भी खराब हो रही है।
इसलिए भिवाड़ी से आने वाले पानी के तमाम रास्तों को बंद कर इसे रोका जाए व जिन किसानों की फसलें खराब हुई है, उनके लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलकर उचित मुआवजा भी दिया जाए ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके।
किसानों को मुआवजा मिले
विधायक ने कहा कि इस समस्या के समाधान को लेकर 218 करोड़ के तैयार किए गए प्रपोजल के लिए वह सरकार का आभार जताते हैं लेकिन जब तक यह योजना सिरे नहीं चढ़ती तब तक किसानों को मुआवजा अवश्य दिया जाए। विधायक के सवाल पर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए करीब 219 करोड़ की परियोजना तैयार की गई है। बजट आवंटित होते ही इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।