फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The MLA flagged off two air-conditioned buses

Rewari News: दो वातानुकूलित बसों को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sat, 07 Jun 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The MLA flagged off two air-conditioned buses
फोटो : 19बस स्टैंड पर एसी बस को हरी झंडी दिखाते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को दो वातानुकूलित बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। दोनों बसें रेवाड़ी से चंडीगढ़ होते दिल्ली जाएंगी। रेवाड़ी से चंडीगढ़ जाने वाली बस सुबह साढ़े बजे चलेगी। यह बस कोसली होते हुए रोहतक पहुंचेगी और रोहतक से फिर चंडीगढ़ जाएगी।
वातानुकूलित बस में चंडीगढ़ तक का किराया 670 रुपये होगा। चंडीगढ़ से वापसी का समय अगले दिन सुबह 6:10 मिनट है। साधारण रोडवेज बस का किराया करीब 500 रुपये के आसपास है। रेवाड़ी-दिल्ली वातानुकूलित बस गुरुग्राम होते हुए दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन

यह बस सुबह 8:40 मिनट पर बस स्टैंड पर मिलेगी। 573 रुपये इसका किराया है। साधारण रोडवेज बस का किराया करीब 120 रुपये के आसपास का है। 7 जून को कोसली से चंडीगढ़ के लिए भी एक एसी बस को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी 7 बसें भी जल्द रूटों पर कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चलती दिखाई देंगी। इस दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने एसी बसें देने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग ने प्रदेश में नई बसें चलाकर सराहनीय कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि यात्री अब रेवाड़ी से अलग-अलग रूटों पर एसी बसों से आरामदायक सफर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को रेवाड़ी डिपो में एसी बसें मिलने से बहुत लाभ मिलेगा।


एसी बस में पास नहीं होगा मान्य : जीएम
परिवहन महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बताया कि रेवाड़ी को 10 एसी लग्जरी बसें मिली हैं, जो अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि ये बसें सामान्य बसों से अधिक सुविधाजनक हैं। एसी बस का किराया सामान्य बसों से डेढ़ गुना तथा वोल्वो बसों से कम है। इस बस में कोई स्टॉफ या कोई पास मान्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार 7 जून को कोसली से चंडीगढ़ के लिए भी एक एसी बस को रवाना किया जाएगा।


12 साल पहले भी चली थीं एसी बसें

डिपो की एसी बसों का संचालन पिछली बार 2013 में रखरखाव (मेंटेनेंस) की कमी के कारण बंद कर दिया गया था। अब करीब 12 साल बाद रेवाड़ी डिपो को फिर से एसी बसों की सौगात मिली है, जिससे यात्रियों में खुशी का माहौल है। इन बसों के आने से रेवाड़ी से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed