{"_id":"616873052dbb8c37f5043d72","slug":"the-miscreants-who-robbed-seven-lakh-rupees-are-out-of-reach-of-the-police-rewari-news-rtk627034061","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बुधवार अपराह्न साढ़े तीन बजे हुई लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अपराधी अभी भी उनकी पकड़ से दूर हैं। दूसरी तरफ लूट के बाद से व्यापारी दहशत में हैं और अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लूट का केस मॉडल टाउन थाना पुलिस में दर्ज है। सीआईए के अलावा पुलिस की 2 टीमें बदमाशों की तलाश में छापा मारा जा रहा है। इसके अलावा पुलिस वारदात के वक्त ब्रास मार्केट के आसपास यूज हुए फोन की कॉल डिटेल निकालने के साथ ही हाल में जमानत पर बाहर आए बदमाशों से भी पूछताछ कर रही है।
बुधवार को ब्रास मार्केट में महिंद्र फाइनेंस कंपनी के कैशियर गांव मांढण निवासी आदित्य कुमार से बदमाशों ने 7.1 लाख रुपये लूट लिए हैं। घटना तब हुई जब दोपहर के समय आदित्य सारा कैश एक बैग में डालकर नई अनाज मंडी स्थित पीएनबी की शाखा में जमा कराने के लिए जा रहा था। ऑफिस से 20 मीटर की दूरी पर ही पहले से खड़े दो बदमाशों ने आदित्य को रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए कैश से भरा बैग छीन लिया और पहले से ही बाइक पर सवार तीसरे बदमाश के साथ बैठकर फरार हो गए।
कई एंगल से हो रही जांच
लूट की इस वारदात की पुलिस कई एंगल से जांच कर रही हैं। जांच में एक बात तो साफ हो गई कि बदमाशों को आदित्य के बारे में पहले से जानकारी थी। अंदेशा है कि बदमाश कुछ दिन से आदित्य की रैकी कर रहे होंगे, क्योंकि कैशियर आदित्य रोजाना इसी रास्ते से कैश जमा कराने के लिए जाते थे। बदमाशों ने पूरे प्लान के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ना हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ कुछ संदिग्ध नंबर भी हाथ लगे हैं। इतना ही नहीं जिस बाइक पर बदमाश सवार होकर आए उसकी पहचान के लिए भी आसपास से सबूत जुटाए गए हैं। इन सभी एंगल पर ही पुलिस जांच करते हुए बदमाशों की धर पकड़ में लगी हुई हैं।