फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The miscreants robbed 33 thousand cash from the truck driver

बदमाशों ने ट्रक चालक से 33 हजार की नकदी लूटी

Thu, 02 Sep 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed 33 thousand cash from the truck driver
रेवाड़ी। नेशनल हाईवे-71 पर मांढैया पुल के समीप बदमाशों ने एक ट्रक चालक को रुकवा कर उससे 33 हजार रुपये की नकदी लूट ली। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नूंह जिले के गांव फकरपुर खोरी निवासी ट्रक चालक सम्मी बुधवार की रात पानीपत से कपड़े भरकर अहमदाबाद के लिए चला था। नेशनल हाईवे-71 पर मांढैया के पास सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से सम्मी ने ट्रक की रफ्तार धीमी की हुई थी। इसी दौरान गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे मांढैया पुल के पास पहले से हाथों में लट्ठ लिए खड़े तीन बदमाशों ने उसका ट्रक रुकवा लिया। ट्रक के रुकते ही एक बदमाश खिड़की खोल कर ट्रक के अंदर सवार हो गया और सम्मी के साथ हाथापाई करते हुए उसकी जेब से 33 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सम्मी ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने फरार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed