फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The miscreants looted cash and jewelery from the grocery store by showing guns

बदमाशों ने गन दिखाकर किराना स्टोर से नकदी और आभूषण लूटे

Wed, 08 Jun 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted cash and jewelery from the grocery store by showing guns
कोसली में हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक किराना स्टोर में लूटपाट की। बदमाश स्टोर संचालक से 12 हजार नकदी के अलावा उसके व उसकी भाभी के पहने हुए आभूषण भी उतरवा ले गए। कोसली थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव धनीरवास निवासी टिंकू ने कोसली में स्टेट बैंक के पास देसी मार्ट के नाम से किराना का स्टोर खोला हुआ है। मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे स्टोर पर सामान आया था। सामान को उतरवाने के लिए टिंकू का भाई रिंकू और उसकी पत्नी भी साथ आई थी। अभी स्टोर पर सामान उतरवा ही रहे थे कि अचानक 3 हथियारबंद बदमाश स्टोर में घुस गए। बदमाशों ने संचालक से पैसे देने को कहा संचालक के मना करने पर बदमाशों ने फ़ायर कर दिया। एक बदमाश ने सीधे पिस्टल तान दी और फिर दो बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश गल्ले में रखे 12 हजार रुपए के लगभग कैश के अलावा टिंकू की सोने की अंगूठी व उसकी भाभी मंजू देवी के सोने के कुंडल उतरवा ले गए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं बदमाशों ने स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़ ली और अपने साथ ले गए। सूचना के बाद देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। बुधवार को पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है इस विषय में देशी मार्ट के मालिक टींकू ने बताया कि लूट करने वालों की संख्या तीन थी। तीनों दुकान पर पैदल ही चल कर पहुंचे थे और आते ही उन्होंने पैसे मांगा जिसका विरोध किया तो एक ने गोली चला दी और दो अन्य ने गल्ले में रखी नकदी डीवीआर लेने के बाद में उसके हाथ कि अंगूठी व उसकी भाभी के कानों के सोने के कुंडल जबरदस्ती उतरवा लिए और पैदल ही भाग निकले। कोसली में सालावास रोड पर स्थित शराब ठेके पर तीन मई को लूट हुई थी जिसका पुलिस अभी पता भी नहीं लगा पाई थी कि एक और लूट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर चारों तरफ नाकाबंदी करवाई और लुटेरों का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल पाया। हमने लूट का मामला दर्ज कर लिया है और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से पहचान की जा रही है।
- सुमेर सिंह, थाना प्रभारी।
फोटो-03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed