फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The minimum temperature recorded this season was 8.5 degrees Celsius.

Rewari News: इस सीजन में सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Fri, 22 Nov 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature recorded this season was 8.5 degrees Celsius.
रेवाड़ी। सुबह के समय ठंड व छाया कोहरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। वीरवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन धूप होने से लोगों को राहत मिली।
न्यूनतम तापमान में कमी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। वीरवार को अस्पताल में वायरल के करीब 450 मरीजों की ओपीडी हुई। त्वचा रोग की ओपीडी में 250 से 300, रेस्पिरेटरी मेडिसिन की ओपीडी में 100 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इनमें फेफड़ों में ही संक्रमण के ज्यादा पीड़ित हैं। इनमें किसी को सांस लेने में तकलीफ तो किसी को अस्थमा की समस्या है। जो मरीज आ रहे हैं, उनमें 40 साल से ज्यादा के व्यक्तियों में परेशानी अधिक है। इनमें से हर रोज 2 से लेकर 4 मरीज तो ऐसे होते हैं कि उनको सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होती है, उनको एडमिट भी करना पड़ जाता है। बच्चों के फेफड़ों में भी संक्रमण की बीमारी निकल रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मौसम आमतौर पर अब नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से स्मॉग की स्थिति में कमी आने और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना बन रही है। 22 नवंबर की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:

लोगों को सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, फीवर के प्रकोप से बचाव के लिए अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में नवजात शिशुओं की अधिक देखभाल विशेष रूप से करें। क्योंकि सर्द मौसम से शिशुओं को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं।-डॉ. मनीष, फिजिशियन

----------
पिछले दिनों का तापमान

तारीख, तापमान अधिकतम, न्यूनतम

15 नवंबर 31.5: :15.0
16 नवंबर 31.0: :13.4
17 नवंबर 27.5: :15.0
18 नवंबर 24.0: :12.5
19 नवंबर 25.5: :10.5
20 नवंबर 25.6: :9.5
21 नवंबर 26.5: :8.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed