फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The mercury reached 43.5 degrees, the temperature increased by 9 and a half degrees in 3 days

Rewari News: पारा 43.5 डिग्री पहुंचा, 3 दिनों में साढ़े 9 डिग्री बढ़ा तापमान

Sun, 08 Jun 2025 09:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
The mercury reached 43.5 degrees, the temperature increased by 9 and a half degrees in 3 days
भाड़ावास मार्ग पर धूप से बचने के लिए छतरी लेकर जाती महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। जिले का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुबह से लेकर शाम तक लू का प्रकोप भी देखने को मिला। गर्मी से लोगों का पूरे दिन बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

तीन दिनों बाद अधिकतम तापमान में करीब साढ़े 9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने इस संबंध में यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 9 से 11 जून के बीच तापमान 45 डिग्री से ऊपर होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस समयावधि के दौरान लू चलने की पूरी संभावना है। अगले कुछ दिन फिलहाल शुष्क रहेंगे। 11 जून तक लू चलने के आसार हैं। 12 जून तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। दिन ढलने के बाद ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना है। एक-दो दिन में हवाओं की दिशा उत्तरी से बदलकर पश्चिमी हो जाएगी। 12 जून को एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से बारिश की गतिविधियां होंगी।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

मौजूदा मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी, घबराहट या तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।

------------

75 लाख यूनिट पहुंची बिजली की खपत

पिछले पूरे सप्ताह मौसम बदलने की वजह से गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली। इस दौरान 50 लाख यूनिट तक बिजली की खपत पहुंच गई थी। तापमान बढ़ने के कारण अब बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है। बिजली की खपत 75 लाख यूनिट को पार कर चुकी है। अगर आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ता है तो 90 लाख यूनिट के आसपास बिजली की खपत बढ़ सकती है।


इन बातों का रखें विशेष ध्यान

फिजिशियन डॉक्टर मनीष ने बताया कि गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट व छतरी का उपयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। पार्किंग के समय बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं, उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है। नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें।

पिछले दिनों का तापमान

दिन : अधिकतम-- न्यूनतम तापमान
8 जून 43.5--22.6
7 जून 40.5--21.5
6 जून 33.5--19
5 जून 34--17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed