फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The martyrdom of brave soldiers should always be remembered: DC

बहादुर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए : डीसी

Tue, 07 Dec 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The martyrdom of brave soldiers should always be remembered: DC
रेवाड़ी। सशस्त्र सेनाओं के सम्मान में मंगलवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष एवं डीसी यशेन्द्र सिंह को सचिव की ओर से झंडा बैज लगाकर दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डीसी यशेन्द्र सिंह ने स्वेच्छा से अंशदान भी सैनिक पेटिका में डाला और आमजन से खुले मन से आर्थिक सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अमर शहीद के परिजनों तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण तथा पुनर्वास के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष की स्थापना की हुई है।
विज्ञापन

डीसी ने आमजन से अपील की कि वे मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाए जाने वाले सशस्त्र झंडा दिवस पर कोष में स्वेच्छा से योगदान दें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हमें बहादुर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए और उनके कल्याण के लिए स्थापित कोष में कुछ न कुछ योगदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सीमा की रक्षा करते हुए प्राणों का बलिदान करने वाले और सीमा की रक्षा में तैनात रणबांकुरों के सम्मान में हर वर्ष 7 दिसंबर को देशभर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सैनिक बोर्ड सचिव ले. कर्नल सरिता यादव ने सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, सीटीएम रोहित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को बैज लगाकर स्वेच्छा से दान के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed