फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The lives of mathematicians are a source of inspiration for young people: Prof. Satish

गणितज्ञों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत : प्रो. सतीश

Wed, 24 Dec 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The lives of mathematicians are a source of inspiration for young people: Prof. Satish
कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के गणित विभाग की तरफ से भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। गणित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सतीश खुराना ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन जैसे महान गणितज्ञों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति एवं प्रख्यात गणितज्ञ प्रोफेसर असीम मिगलानी ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में श्रीनिवास रामानुजन के जीवन संघर्ष, उनकी विलक्षण प्रतिभा और गणित में उनके योगदान को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों, औपचारिक शिक्षा की कमी और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद रामानुजन ने अपने आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और मौलिक सोच के बल पर विश्व के महान गणितज्ञों में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेकर कठिनाइयों को अवसर में बदलें और अनुसंधान एवं नवाचार के पथ पर आगे बढ़ें। इस अवसर पर डॉ. महावीर सिंह बड़क ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन और कृतित्व पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने रामानुजन के प्रारंभिक जीवन, उनके संघर्ष, संख्या सिद्धांत, अनंत श्रेणियों, सतत भिन्नों तथा मॉड्यूलर फॉर्म्स में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रामानुजन के गणितीय सूत्र आज भी आधुनिक गणित, भौतिकी और कंप्यूटर विज्ञान में उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। उनका व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा। कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. अंकित, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. विपिन कुमार तथा डॉ. कृष्ण दत्त, पवन, विनोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed