{"_id":"5d89142d8ebc3e93ca6f80c0","slug":"the-lady-who-carried-the-answer-book-was-the-president-rewari-news-rtk5196455199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन उत्तर पुस्तिका साथ ले गई महिला अभ्यार्थी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन उत्तर पुस्तिका साथ ले गई महिला अभ्यार्थी, मचा हड़कंप
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित क्लर्क परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को सुबह की पारी में शहर केे कालका रोड पर स्थित आरडीएस कॉलेज सेंटर से एक महिला अभ्यर्थी कमिशन उतर पुस्तिका लेकर चली गई। पुस्तिकाओं की जांच करते समय जब इसका पता चला तो परीक्षा स्टाफ में हडकंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। माडल टाउन थाना पुलिस ने महिला अभ्यार्थी के खिलाफ रपट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है परीक्षार्थी भूलवश कमिशन पुस्तिका को अपने साथ ले गई।
सोमवार को जिले के 36 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों 22462 अभ्यार्थियों द्वारा परीक्षा देनी थी, लेकिन परीक्षार्थी ही केंद्रों में परीक्षा देने पहुंचें। पुलिस व प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों की ओर से परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा के बाद शहर के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर परिक्षार्थियों की भीड़ जमा हो गई, जिससे बसों व ट्रेनों में चढ़ने के लिए विशेषकर महिला परिक्षार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
तीन उत्तर पुस्तिकाओं में से दो जमा करानी थी
पुलिस के अनुसार परीक्षा देते समय अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र के साथ दो उत्तर पुस्तिका मिलती है, जिसमें से दो पुस्तिका केंद्र परीक्षक के पास जमा करानी होती है, जिनमें एक कमिशन पुस्तिका शामिल है। लेकिन हिसार के अग्रोहा निवासी एक महिला अभ्यर्थी कमिशन उत्तर पुस्तिका को अपने साथ लेकर चली गई। कुछ देर बाद जब केंद्र परीक्षक द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही थी तो एक पुस्तिका गायब मिली। यह सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर अभ्यर्थी के खिलाफ रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिनभर इधर-उधर दौड़ते रहे अधिकारी
जिला के परीक्षा केंद्रों को नकलरहित बनाने व केंद्र के बाहर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की धरपकड़ के लिए पुलिस के साथ ही प्रशासनिक व शिक्षा अधिकारियों भी चौकन्ने नजर आए। सेंटरों से करीब 200 मीटर की दूरी तक भी धारा 144 का असर दिखाई दिया। किसी भी व्यक्ति को सेंटर के आसपास नहीं फटकने दिया।
बसों की छतों पर बैठकर की यात्रा
परीक्षा समाप्त होने के बाद बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर युवक-युवतियों की भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को बसों की छतों व खिड़कियों में लकटकर यात्रा करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बस स्टैंड पर रोहतक व झज्जर की ओर जाने वाली बसों में अधिक भीड़ रही।
आरडीएस कॉलेज के सेंटर से एक अभ्यार्थी द्वारा कमिशन उत्तर पुस्तिका ले जाने का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है। संभव: अभ्यर्थी भूलवश पुस्तिका को साथ ले गई।
- बिजेंद्र सिंह, एसएचओ थाना माडल टाउन