फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The JE had returned Rs 1.40 lakh to the NP with 12 percent annual interest.

Rewari News: 1.40 लाख रुपये 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ जेई ने नप को लाैटाए थे

Thu, 12 Feb 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The JE had returned Rs 1.40 lakh to the NP with 12 percent annual interest.
रेवाड़ी। नगर परिषद में अवैतनिक अवकाश अवधि के दौरान वेतन जारी होने के मामले में कनिष्ठ अभियंता (जेई) हैप्पी सैनी और कार्यालय के बीच पत्राचार सामने आया है। 4 फरवरी को कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी पत्र में जेई से अवकाश स्वीकृति पत्र प्रस्तुत करने और अवकाश अवधि में जारी वेतन की जमा राशि का विवरण देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार जेई ने 17 अक्तूबर 2025 को ज्वाइनिंग रिपोर्ट दी थी जिसके आधार पर लेखा शाखा ने वेतन जारी कर दिया। हालांकि, ज्वाइनिंग के साथ सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृत अवकाश अवधि का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया और न ही स्वीकृति पत्र कार्यालय में जमा कराया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जेई हैप्पी सैनी ने जिला नगर आयुक्त एवं कार्यकारी अधिकारी को दिए स्पष्टीकरण में बताया कि उन्हें 18 अगस्त से 18 दिसंबर 2025 तक असाधारण (बिना वेतन) अवकाश स्वीकृत था। 17 अक्तूबर को वे ड्यूटी पर लौटे लेकिन पारिवारिक कारणों से दोबारा अवकाश पर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गलतफहमी के कारण नवंबर-दिसंबर का वेतन उनके खाते में आ गया जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने 1.40 लाख रुपये 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित नगर परिषद के खाते में वापस जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed