फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The importance of first aid was explained to the students.

Rewari News: विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा का महत्व बताया

Sat, 12 Sep 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The importance of first aid was explained to the students.
यूथ रेड क्रॉस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते स्टाफ व विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। अहीर कॉलेज में यूथ रेडक्रॉस की ओर से विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के लिए क्विज आयोजित की गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. उर्मिला शर्मा ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा केवल चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवन बचाने वाला महत्वपूर्ण कौशल है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को सीखना चाहिए।
विज्ञापन

यूथ रेड क्रॉस प्रभारी प्रो. रेनू यादव ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के महत्व, आपातकालीन परिस्थितियों में उठाए जाने वाले सही कदमों और जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि आपात स्थिति में सही समय पर प्राथमिक सहायता देना बेहद महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम के बाद प्राथमिक चिकित्सा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्राथमिक चिकित्सा के बुनियादी नियमों, आपातकालीन स्थितियों और जीवनरक्षक उपायों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रजनी यादव, डॉ. कविता यादव और अजय कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed