{"_id":"6a0a053eeb1a4eb9490d7278","slug":"the-house-smells-of-flowers-seemas-garden-becomes-an-inspiration-for-people-rewari-news-c-198-1-rew1001-238599-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फूलों से महका घर...सीमा की बगिया बनी लोगों के लिए प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फूलों से महका घर...सीमा की बगिया बनी लोगों के लिए प्रेरणा
Sun, 17 May 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीमा
रेवाड़ी। शहर की परशुराम कॉलोनी निवासी सीमा (46) ने अपने घर के आंगन में सुंदर बगिया तैयार कर मिसाल पेश की है। दस वर्षों से अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने न केवल अपने घर को महकाया है बल्कि आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति प्रेरित किया है।
उनके आंगन में लगे गुलाब, गुड़हल, गेंदा, मोगरा और तुलसी आदि के पौधों न सिर्फ हरियाली रहती है बल्कि खुशबू भी फैली रहती है। आसपास के लोग उनकी बगिया को देखकर प्रेरित होते हैं।
सीमा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पौधों और फूलों का बहुत शौक रहा है। शुरुआत में उन्होंने घर के आंगन में कुछ गमलों में पौधे लगाए थे लेकिन धीरे-धीरे यह शौक एक सुंदर बगिया में बदल गया।
विज्ञापन
आज उनके घर में गुलाब, गुड़हल, गेंदा, मोगरा, तुलसी, एलोवेरा सहित कई प्रकार के फूलों और सजावटी पौधों की भरमार है। हर मौसम के हिसाब से वे नए पौधे भी लगाती रहती हैं ताकि घर हमेशा हरा-भरा और आकर्षक बना रहे।
उन्होंने बताया कि पौधों की देखभाल करना उनके दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। वह सुबह करीब एक घंटा और शाम को एक घंटा अपनी बगिया को देती हैं।
इस दौरान पौधों को पानी देना, सूखी पत्तियां हटाना, खाद डालना और नए पौधे तैयार करना उनकी दिनचर्या में शामिल है। सीमा का कहना है कि पौधों की सेवा करने से उन्हें मानसिक शांति मिलती है और दिनभर की थकान दूर हो जाती है।
--
मन को भी मिलता है सुकून
सीमा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव और प्रदूषण से परेशान हैं। ऐसे में पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध बनाते हैं बल्कि मन को भी सुकून देते हैं। जब सुबह फूल खिलते हैं और उनकी खुशबू पूरे घर में फैलती है तो मन प्रसन्न हो जाता है। गर्मियों में उनकी बगिया घर के वातावरण को भी ठंडा बनाए रखने में मदद करती है। गमलों में गोबर की खाद डाली जाती है। उन्होंने बताया कि वह लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करती हैं। यदि हर व्यक्ति अपने घर में थोड़ी-सी जगह पर पौधे लगाए तो पर्यावरण को काफी हद तक बेहतर बनाया जा सकता है।
--
गर्मी में पौधों की विशेष देखभाल जरूरी
बावल चौक के पास स्थित नर्सरी संचालक सुनील यादव ने बताया कि गर्मी के मौसम में पौधों की विशेष देखभाल जरूरी होती है। तेज धूप और गर्म हवा उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है। पौधों को सुबह या शाम के समय पानी देना चाहिए ताकि नमी लंबे समय तक बनी रहे। दोपहर में पानी देने से बचना चाहिए। गमलों को ऐसी जगह रखें जहां हल्की छाया मिले। मिट्टी में सूखे पत्ते या घास डालने से नमी बनी रहती है। समय-समय पर खाद डालने से पौधे मजबूत रहते हैं। सूखी पत्तियों और खराब टहनियों को हटाते रहें। तेज गर्मी में छोटे पौधों को कपड़े या जाली से ढककर भी सुरक्षित रखा जा सकता है।