{"_id":"6a12e9aa67d3d163a60fcc09","slug":"the-heat-will-increase-with-the-arrival-of-nautapa-the-temperature-can-reach-up-to-46-degrees-rewari-news-c-198-1-fth1001-239003-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नौतपा की दस्तक से बढ़ेगी गर्मी, तापमान पहुंच सकता है 46 डिग्री तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नौतपा की दस्तक से बढ़ेगी गर्मी, तापमान पहुंच सकता है 46 डिग्री तक
विज्ञापन
बावल रोड पर गर्मी के चलते चेहरे को मुंह से ढ़ककर जाती युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में रविवार सुबह से ही तेज धूप और भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। सुबह 9 बजे के बाद ही लोगों को दोपहर जैसी गर्मी महसूस होने लगी। दिनभर लू चलने से जनजीवन प्रभावित रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से नौतपा शुरू होने जा रहा है जिससे गर्मी और बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
रविवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और धूप में निकलते समय सिर ढकने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
-- -- -- -
भीषण गर्मी में दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें : डॉ. गौरव
लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। फिजिशियन डॉ. गौरव का कहना है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तापमान सबसे अधिक रहता है। इसलिए इस दौरान घर के अंदर रहना अधिक सुरक्षित है। बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। बाहर जाते समय हल्के रंग और ढीले सूती कपड़े पहनें। साथ ही सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढककर रखें ताकि लू और तेज धूप से बचाव हो सके। शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। खाली पेट घर से बाहर न निकलें और लंबे समय तक तेज धूप में रहने से बचें। गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है, इसलिए लोग सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां जरूर अपनाएं।