{"_id":"60c8e1bc8ebc3e55ea3422b3","slug":"the-head-of-the-dhaba-was-killed-by-hitting-a-rod-on-the-head-rewari-news-rtk6131449119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे के कारिंदे की सिर पर रॉड मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे के कारिंदे की सिर पर रॉड मारकर हत्या
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रूध गांव के समीप नैचाना कट पर एक ढाबे पर नौकरी करने वाले कालड़ावास निवासी व्यक्ति की सोमवार रात को सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। रात को ढाबे पर मृतक के अलावा एक व्यक्ति और था, लेकिन वह फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के कालड़ावास गांव निवासी करीब 53 वर्षीय ओमप्रकाश हाईवे पर नैैचाना कट पर स्थित ढाबे पर पिछले करीब एक साल से कार्य करता था। रोजाना की तरह एक अन्य युवक व ओमप्रकाश सोमवार रात को ढाबे पर ठहरे थे। सुबह ढाबे पर आए लोगों ने देखा कि खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान कालड़ावास निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। वह अविवाहित था।
सिर और मुंह पर चोट के निशान
जानकारी के अनुसार मृतक के सिर व मुंह पर चोर के निशान पाए गए हैैं। बताया जा रहा है कि सिर पर रॉड मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा ढाबे पर कुछ सामान भी बिखरा हुआ मिला है।
विज्ञापन
आखिर क्यों दूसरे कारिंदे का पता नहीं लगा पाई पुलिस
इसमें बड़ा सवाल यह है कि मृतक के साथ कार्य करने वाले दूसरे कारिंदे का पुलिस अभी तक सुराग क्यों नहीं लगा पाई। जबकि ढाबा मालिक को कारिंदे के बारे में पूरी जानकारी हो सकती है। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठना लाजिमी है।
करीब एक सप्ताह पूर्व भी मिला था शव
बता दें कि ढाबे से करीब पांच सौ मीटर की दूरी एक कंपनी चालक की भी हत्या कर दी गई थी। लेकिन पुलिस अभी तक इस मामले में भी आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
बावल थाने के एसएचओ बिजेंद्र ने बताया कि मृतक के भाई सतबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के साथ नौकरी करने वाले दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।