फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The half-yearly exams will begin on October 24 and continue till November 6.

Rewari News: छमाही परीक्षाएं 24 अक्तूबर से होंगी शुरू, 6 नवंबर तक चलेंगी

Fri, 03 Oct 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The half-yearly exams will begin on October 24 and continue till November 6.
फोटो : 1पीएमश्री बिठवाना स्कूल की लाइब्रेरी में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। चौथी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की छमाही परीक्षाएं 24 अक्तूबर से 6 नवंबर तक होंगी। निदेशालय ने छमाही परीक्षाओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि विद्यार्थियों को परीक्षा की डेटशीट पहले ही उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर भी छमाही परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। निदेशालय ने निर्देश दिया है कि परीक्षा की तैयारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद प्राप्त अंकों को अवसर एप पोर्टल पर अपलोड कराने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रमुख या प्रभारी की होगी। अब स्कूलों में परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

कक्षा 4 और 5 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को अंग्रेजी, 25 को हिंदी, 27 को गणित और 28 अक्तूबर को ईवीएस की परीक्षा होगी। कक्षा 6 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 25 को गणित, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 30 को विज्ञान और 31 अक्तूबर को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 7 की परीक्षा तिथि : 24 को हिंदी, 25 को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व एग्रीकल्चर, 27 को अंग्रेजी, 28 को विज्ञान, 29 को गणित, 30 को संस्कृत, पंजाबी,उर्दू और 31 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। कक्षा 8 की परीक्षा तिथि : 24 को ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 25 को हिंदी, 27 को गणित, 28 को विज्ञान, 29 को अंग्रेजी, 30 को सामाजिक विज्ञान और 31 अक्तूबर को संस्कृत,पंजाबी, उर्दू की परीक्षा होगी।
कक्षा 9 की परीक्षा तिथि : 24 को सामाजिक विज्ञान, 25 को अंग्रेजी, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 29 को विज्ञान, 30 को संस्कृत,पंजाबी,उर्दू और 31 अक्तूबर को ड्राइंग, म्यूजिक, फिजिकल साइंस, एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी। कक्षा 10 की परीक्षा तिथि : 27 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 28 को अंग्रेजी, 29 को हिंदी और 30 अक्तूबर को गणित की परीक्षा होगी।
कक्षा 11 की परीक्षा तिथि : 24 को फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी, 25 को केमिस्ट्री, सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज़, 27 अक्तूबर को कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी, 28 को हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंस, 29 को हिंदी, 30 अक्तूबर को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस और 6 नवंबर को संस्कृत,पंजाबी ,उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी।

कक्षा 12 की परीक्षा तिथि : 24 अक्तूबर को कंप्यूटर साइंस, जियोग्राफी, साइंस, 25 को गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 29 अक्तूबर को संस्कृत,पंजाबी,उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, 30 को केमिस्ट्री, सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, 31 अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस, 3 नवंबर को अंग्रेजी (पुनः), एनएसक्यूएफ, 4 नवंबर एनएसक्यूएफ विषय और 6 नवंबर को हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स, होम साइंस, एनएसक्यूएफ की परीक्षा होगी।





वर्जन :



चौथी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की छमाही परीक्षाएं 24 अक्तूबर से शुरू होंगी। इसे लेकर विद्यालय मुखियाओं को कोर्स पूरा कराने के साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।-सुभाष चंद, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed