Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The government will provide free pilgrimages for elderly devotees.

Rewari News: बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार

Sun, 22 Nov 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 22 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The government will provide free pilgrimages for elderly devotees.
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। इसके लिए आगामी दिसंबर या जनवरी माह में विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से श्रद्धालुओं को वाराणसी ले जाने की योजना है। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्रीहजूर साहिब नांदेड़ की निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है।

योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed