फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The government will consider converting the city council into a corporation

Rewari News: नगर परिषद को निगम बनाने पर विचार करेगी सरकार

Wed, 27 Aug 2025 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The government will consider converting the city council into a corporation
विधानसभा में मुद्दा उठाते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र में रेवाड़ी नगर परिषद को नगर निगम बनाए जाने की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया। इस पर शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने भरोसा दिलाया कि नियमों को पूर्ण करते हुए सरकार इस पर अवश्य विचार करेगी।
विज्ञापन


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपनी मांग को रखते हुए बताया कि सरकार के पास इस समय जो जनसंख्या संबंधी आंकड़े हैं वह गलत है। 2017 में हुई जनगणना के अनुसार रेवाड़ी की जनसंख्या 1.87 लाख थी जो आठ साल पहले की सर्वे के अनुसार है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केवल रेवाड़ी शहर की बात की जाए तो यहां के वोटों की संख्या 1.15 लाख है। इन्हें अगर सीधे-सीधे दोगुनी कर दी जाए तो यह संख्या 2.30 लाख हो जाती है। उसके उपरांत शहर के बिल्डरों ने रेवाड़ी में 15 बड़ी कालोनियां बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें किसी में दो हजार, किसी में तीन तथा किसी में पांच हजार से भी अधिक लोग वर्तमान में रह रहे हैं। अगर इन्हें भी शामिल कर दिया जाए तो रेवाड़ी की जनसंख्या तीन लाख से भी ऊपर जाती है।
2017 की जनसंख्या के दौरान शहर के 200 मीटर परिधि के अंदर आने वाले अनेकों गांवों ने भी उन्हें रेवाड़ी नगर परिषद में शामिल किए जाने की मांग रखी थी। कुल मिलाकर रेवाड़ी नगर निगम की शर्तों को पूरा कर रहा है, इसलिए रेवाड़ी को नगर निगम का दर्जा प्रदान किया जाए।


विधायक की मांग पर प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि किसी भी शहर को नगरपालिका, नगर परिषद व नगर निगम बनाने संबंधी नियमावली होती है। अगर आज की बात की जाए तो इस समय रेवाड़ी की जनसंख्या 2.29 लाख के लगभग है। नई जनगणना में अगर रेवाड़ी की जनसंख्या तीन लाख या उससे अधिक होती है तो सरकार उस पर अवश्य विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed