फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The government took the land for AIIMS, did not give compensation to the farmers

एम्स के लिए जमीन तो ले ली सरकार ने, किसानों को नहीं दिया मुआवजा

Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The government took the land for AIIMS, did not give compensation to the farmers
मनेठी उप तहसील में एम्स संघर्ष समिति की बैठक में भाग लेते वक्तागण। संवाद - फोटो : Rewari
एम्स संघर्ष समिति मनेठी की मासिक रविवार को मनेठी उप तहसील प्रांगण में समिति के अध्यक्ष श्योताज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा कि गांव माजरा के किसानों द्वारा एम्स के लिए जमीन उपलब्ध कराने के बाद लंबा समय बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार माजरा गांव के किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा राशि नहीं दी है। वहीं एम्स के लिए जमीन भी प्रदेश सरकार ने अपने नाम नहीं करवाई है, जिससे जनता में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में निर्णय लिया कि 12 अक्तूबर को जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें सरकार से मांग की जाएगी कि एम्स के लिए गांव माजरा के किसानों ने जो जमीन दी है, सरकार तुरंत उसे अपने नाम करे और किसानों को मुआवजा राशी दे। वक्ताओं ने कहा कि 31 अक्तूबर तक सरकार किसानों को मुआवजा राशि नहीं दे पाती है तो आगे समिति सख्त कदम उठाने को मजबूर होगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद पृथ्वीपाल, मास्टर दयाराम, वेदप्रकाश प्रधान, सुरेश कुमार पूर्व सरपंच, दिलबाग सिंह पाड़ला, मास्टर लक्ष्मण सिंह, कर्नल राजेन्द्र सिंह, सचिव ओमप्रकाश सैन, अशोक ठेकेदार, पवन किराड़, तुलाराम, रामानंद, महाबीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed