फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The government had to bow before the movement

Rewari News: सरकार को आंदोलन के सामने झुकना पड़ा

Sat, 10 Feb 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The government had to bow before the movement
कुंड। मनेठी स्थित पुरानी उपतहसील में एम्स संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना 131वें दिन भी पूर्व सरपंच श्योताज सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। समिति के सदस्यों ने कहा कि जनता ने प्रतिकूल परिस्थितियों में हक की लड़ाई जारी रखी। आज उसी का परिणाम है कि सरकार को आंदोलन के सामने झुकना पड़ा। समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि 14 फरवरी को सुबह 10 बजे धरनास्थल पर जन आभार सभा की जाएगी। इसमें एम्स माजरा में एमबीबीएस कक्षा लगाने और ओपीडी शुरू करवाने के लिए भी समीक्षा की जाएगी। जनता से अपील की गई कि धरना स्थल पहुंच कर अपने विचार प्रकट करें। वक्ताओं में मुख्य रूप से लक्ष्मण सिंह, दयाराम, दयानंद, कर्नल राजेंद्र सिंह, जितेन्द्र कुमार शर्मा सेवानिवृत्त हेडमास्टर, मूल चंद आर्य, भूप सिंह आर्य, एचडी यादव, रामनिवास शर्मा, रामस्वरूप अहरोध, अमर सिंह राजपुरा, सतप्रकाश गोयल, ओमप्रकाश सैन, डॉ. नरेंद्र माजरा आदि रहे। मंच संचालन कैलाश यादव मनेठी ने किया। धरने पर मुख्य रूप से गिंदोड़ी, राजबाला, कमला, कोशल्या, भारती, संतोष, लाली, मथुरा, टिड्डो, राजबाई, चावली, मेवा, संतरा, देशराज, ओमप्रकाश, विनोद पंच, महावीर पंच, यादराम, राजकूमार, कृष्ण कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed