{"_id":"63ed19aaefdd8e44660c1698","slug":"the-government-deliberately-wants-to-keep-the-sarpanchs-involved-in-the-movement-vinod-gola-rewari-news-c-17-1-67481-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानबूझकर सरपंचों को आंदोलन में उलझाए रखना चाहती है सरकार : विनोद गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानबूझकर सरपंचों को आंदोलन में उलझाए रखना चाहती है सरकार : विनोद गोला
Wed, 15 Feb 2023 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
कोसली। सरकार की ओर से लागू किए गए ई-टेंडरिंग के विरोध में नाहड़ खंड मुख्यालय पर सरपंचों द्वारा दिया जा रहा बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान सरपंचों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान जिला पार्षद विनोद गोला ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर सरपंचों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर सरपंचों को आंदोलन में उलझाना चाहती है। ताकि गांवों के विकास कार्य बाधित रहे।
ई-टेंडरिंग के विरोध में नाहड़ खंड के सरपंचों की ओर से पिछले 31 दिन से बेमियादी धरना दिया जा रहा है। आंदोलित सरपंचों को आसपास के ग्रामीणों के अलावा जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्यों की ओर से समर्थन दिया जा रहा है। एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह ने उपस्थित सरपंचों के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। एसोसिएशन संरक्षक प्रहलाद सिंह व महासचिव सरपंच आशीष प्रजापति नेहरूगढ़ ने कहा कि सरकार सरपंचों के साथ उनके मिले जनादेश का अपमान कर रही हैं। गांवों के विकास कार्यों को ठप करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार को समय रहते सरपंचों की मांग मान लेनी चाहिए। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहें। इस अवसर पर झाड़ौदा के सरपंच इंद्रजीत, कोहाराड़ से सरपंच प्रतिनिधि रणबीर, महाबीर ख़ुर्शीदनगर, कोषाध्यक्ष अजीत जुड्डी, उपप्रधान श्याम सिंह, साधुराम नयागांव, मनोज नठेड़ा व सुरेन्द्र श्याम नगर आदि मौजूद रहे।