फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Gau Raksha Dal wrote a 'Cow Honor Letter' in blood and pledged to protect cows.

Rewari News: गौ रक्षा दल ने रक्त से लिखा गौ सम्मान पत्र, गौ संरक्षण का लिया संकल्प

Sun, 26 Jul 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The Gau Raksha Dal wrote a 'Cow Honor Letter' in blood and pledged to protect cows.
कोसली। गौ रक्षा दल ब्लॉक नाहड़ की ओर से गौ संरक्षण और गौ सेवा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गौ सेवकों ने अपने रक्त से गौ सम्मान पत्र लिखा, जिसे 27 जुलाई को जिला उपायुक्त के माध्यम से जिले के गौ भक्तों, गौशालाओं, धार्मिक और सामाजिक संगठनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाकली गांव के सरपंच श्याम सिंह, समाजसेवी विजय पूनिया, राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष रजनीश, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव, सेठ गोपाल गर्ग सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में गौ संरक्षण, गौ सेवा और गौ तस्करी पर रोक लगाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गौ रक्षा किसी एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने लोगों से गौ सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने तथा क्षेत्र में जनजागरण अभियान को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed