फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The first prize winner of the painting competition will get Rs 1 lakh, a laptop and a gold medal.

Rewari News: चित्रकला स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये व लैपटॉप और स्वर्ण पदक

Mon, 13 Oct 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The first prize winner of the painting competition will get Rs 1 lakh, a laptop and a gold medal.
रेवाड़ी। विद्युत मंत्रालय एवं ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) की ओर से राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नवंबर में होगी जबकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 दिसंबर को दिल्ली में होगी। इसमें प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये व लैपटॉप और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर घोषित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता के तहत तीन स्तरों विद्यालय स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होंगी। ऊर्जा संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है और इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं बल्कि देश के ऊर्जा बचत अभियान में योगदान भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों से अपेक्षा है कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और समय पर पंजीकरण एवं प्रविष्टियां सुनिश्चित करें। मिलकर ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाएं। प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

समूह क में कक्षा पांचवी, कक्षा छठी और कक्षा सातवीं और समूह ख में कक्षा आठवी, कक्षा नौवीं और कक्षा दसवीं के विद्यार्थी भाग लेंगे। चित्रकला का विषय ऊर्जा बचाएं, पृथ्वी बचाएं व स्टार बनें-बीईई स्टार रेटेड उपकरणों का उपयोग करें है।

विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक विद्यालय को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा। विद्यालयों में अक्तूबर में 2 घंटे का प्रतियोगिता सत्र आयोजित होगा। प्रत्येक समूह से 2 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चयन कर 25 अक्तूबर तक राज्य नोडल अधिकारी को भेजना अनिवार्य है।


प्रतियोगिता के संबंधित महत्वपूर्ण नियम :

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता में जो विद्यार्थी वर्ष 2022, 2023 या 2024 में (एक ही समूह से) राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त कर चुके हैं, वे 2025 में उसी समूह में भाग नहीं ले सकते। यदि विद्यार्थी पहले समूह ‘क’ में विजेता रहे हैं, तो कक्षा अनुसार अब वे समूह ‘ख’ में भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी इस बारे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
राज्यस्तरीय स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार, तृतीय पुरस्कार 20 हजार और 10 प्रोत्साहन पुरस्कार 7,500 रुपये प्रत्येक को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी छात्र को 2 हजार की प्रतिभागिता राशि और प्रमाण पत्र भी मिलेगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, लैपटॉप और स्वर्ण पदक, द्वितीय पुरस्कार 50,000 रुपये लैपटॉप और रजत पदक और तृतीय पुरस्कार 30,000 रुपये लैपटॉप और कांस्य पदक दिए जाएंगे। 10 प्रोत्साहन पुरस्कार प्रत्येक को 5,000 रुपये और टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed