फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The first merit list in ITI will be released on June 30

Rewari News: आईटीआई में पहली मेरिट सूची 30 जून को लगेगी

Sun, 08 Jun 2025 09:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
The first merit list in ITI will be released on June 30
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून से आरंभ हो चुकी है, जो 20 जून तक जारी रहेगी। आईटीआई में पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया 30 जून से 5 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

अब संस्थानों में दाखिला का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया 4 चरणाें में आयोजित की जाएगी। पहली मेधा सूची 30 जून को जारी होगी। अभी तक जिले में कुल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 500 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। निदेशालय की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि जिले के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट पर स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

दाखिला से संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए विवरण पत्रिका, संस्थानों की दाखिले के लिए उपलब्ध संस्थानवार सीटों बारे सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है। विभिन्न दाखिला चरणों हेतु मेरिट एवं सीट अलॉटमेंट जारी होने के पूर्ण कार्यक्रम बारे सूचना दाखिला वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

विभाग ने आवेदन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, जाति प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज की जरूरी बताया है। आवेदकों को शैक्षिक योग्यता, आरक्षण व स्थायी निवासी के लिए मूल प्रमाण-पत्रों की स्केन प्रतियां दाखिला फार्म के साथ ही आवश्यकतानुसार अपलोड करनी होगी।


यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन--20 जून
पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया - 30 जून से 5 जुलाई।
दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन- 30 जून से 4 जुलाई ।
शुल्क जमा (सत्यापन/सीट आवंटन के बाद)-30 जून से 5 जुलाई
दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया - 7 जुलाई।
प्राथमिकताओं में संशोधन हेतु पोर्टल ओपन-7 से 8 जुलाई
द्वितीय मेरिट सूची और सीट आवंटन-10 जुलाई
दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन-10 जुलाई से 12 जुलाई
शुल्क जमा (सत्यापन के बाद)-10 से 14 जुलाई
तीसरे राउंड के लिए रिक्त सीटों की जानकारी-16 जुलाई
विकल्पों में संशोधन हेतु पोर्टल ओपन-16 से 19 जुलाई
तृतीय मेरिट सूची और सीट आवंटन-22 जुलाई
दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन- 22 से 25 जुलाई
शुल्क जमा (सत्यापन के बाद)-22 से 26 जुलाई
चौथे राउंड के लिए रिक्त सीटों की जानकारी-29 जुलाई
विकल्पों में संशोधन हेतु पोर्टल ओपन-29 से 31 जुलाई
चतुर्थ मेरिट सूची और सीट आवंटन- 1 अगस्त
दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन- 1 और 2 अगस्त
शुल्क जमा (सत्यापन के बाद)- 4 और 5 अगस्त
शुल्क जमा (सत्यापन के बाद)-4 से 6 अगस्त
ऑन-द-स्पॉट दाखिले- 7 अगस्त
----------
वर्जन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 30 जून से पहले चरण की होगी काउंसलिंग होगी है। जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। -सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed