फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The first merit list for undergraduate admission will be released on June 27.

Rewari News: स्नातक में प्रवेश की 27 जून को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Sat, 20 Jun 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 20 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The first merit list for undergraduate admission will be released on June 27.
रेवाड़ी। जिले के सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऑनलाइन आवेदन और आवेदन पत्रों में संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 22 जून तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रोविजनल मेरिट सूची 26 जून को जारी होगी जबकि पहली फाइनल मेरिट सूची 27 जून को प्रकाशित की जाएगी। पहली सूची में चयनित विद्यार्थियों को 28 जून से 1 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर सीट सुनिश्चित करनी होगी। निर्धारित अवधि में फीस जमा नहीं कराने पर प्रवेश निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची 2 जुलाई और दूसरी फाइनल मेरिट सूची 3 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी सूची में चयनित विद्यार्थियों को 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा कराने का अवसर मिलेगा। यदि दूसरी मेरिट सूची के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए 9 जुलाई से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए आवेदनों के लिए प्रवेश पोर्टल 10 जुलाई से दोबारा खोला जाएगा। 11 से 17 जुलाई तक विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क देना होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर फीस जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करने की अपील की है।
इंसेट
महाविद्यालयों में इस बार आवेदन अपेक्षा से कम प्राप्त हुए हैं। कई संस्थानों में कुल सीटों के मुकाबले केवल 50 प्रतिशत तक ही आवेदन पहुंचे हैं। सरकारी महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष की 3 हजार 360 सीटें, बीएससी (फिजिकल साइंस) की 940 सीटें तथा बीकॉम की 1 हजार 80 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन कम होने के कारण अधिकांश सीटें ओपन काउंसिलिंग के दौरान भरने की संभावना जताई जा रही है।


उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही है। अभ्यर्थी मेरिट सूची जारी होने के बाद समय पर फीस जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में फीस जमा नहीं करने पर सीट रिक्त मानी जाएगी और उसे अगले चरण में शामिल कर दिया जाएगा।- दयावती, उप-प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed