फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The faces of the beneficiaries blossomed after getting the benefits at one place.

Rewari News: एक स्थान पर लाभ मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खिले

Mon, 01 Jan 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 01 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
The faces of the beneficiaries blossomed after getting the benefits at one place.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा सोमवार को जिले के गांव गिंदोखर, खड़कवास, लुखी, परखोतमपुर, शाहपुर, धरचाना, कुंड, खोल, जीवड़ा, खुशपुरा, बोलनी व ढ़ाकिया में पहुंची।
गांव लुखी, परखोतमपुर व खुशपुरा में विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव व जीवड़ा में सरोज यादव, रेवाड़ी विधानसभा के गांव गिंदोखर व खडग़वास में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डाॅ. अरविंद यादव व ढ़ाकिया में बीजेपी नेता रामपाल यादव, बावल विधानसभा के गांव बोलनी में जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, शाहपुर में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सिंह राम महलावत, धरचाना में कुलदीप चौहान, कुंड में जीवन लाल गर्ग व खोल में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डाॅ. अरविंद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से देश-प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ है। लोगों को घर बैठे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान सरोज यादव, रामपाल यादव, ईश्वर चनेजा, राम महलावत, कुलदीप चौहान, जीवन लाल गर्ग ने लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। यात्रा के दौरान ड्रोन के जरिए यहां लोगों को दिखाया गया कि किस तरीके से ड्रोन का इस्तेमाल मौजूदा समय में कृषि में कर सकते हैं और कम पैसा खर्च करते हुए कैसे दवाइयों का छिड़काव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा योजना का लाभ, कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए। विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।


कलाकारों ने सरकार की योजनाओं का किया बखान

विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा के दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले के कलाकारों ने विकास गीतों के माध्यम से लोक गायन शैली में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया। कलाकारों ने आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाओं को लोक गीतों के जरिए जनता के समक्ष रखा। इस दौरान खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed