फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The election officer gave information about the voting process to the candidates

चुनाव अधिकारी ने प्रत्याशियों को दी ब्राह्मण सभा की मतदान प्रक्रिया की जानकारी

Fri, 27 Aug 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The election officer gave information about the voting process to the candidates
बैठक में जानकारी देते मुख्य चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा की गवर्निंग बॉडी व कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने के लिए 29 अगस्त चुनाव होना है। इसकी प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए दोनों ग्रुप के प्रत्याशियों की संयुक्त बैठक ब्रह्मगढ़ परिसर में हुई। बैठक में चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने उनको चुनाव संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी पदों के प्रत्याशियों के बैलेट पेपर विभिन्न रंगों के और सभी उम्मीदवारों के पहचान प्रवेश पत्र भी विभिन्न बूथों के हिसाब से बनवाए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करवाने में सहयोग के लिए सोमदत्त शर्मा को एआरओ, डीसी शर्मा, देवेंद्र जैन व सत्यपाल सूबेदार को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। सतबीर सिंह ने सभी से चुनाव को कोविड नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने की अपील की है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि गवर्निंग बॉडी के लिए दो निर्विरोध बने कार्यकारिणी सदस्यों की सूची सार्वजनिक रूप से ब्रह्मगढ़ परिसर में चस्पा कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि सभी मतदान करने वाले मतदाता पहचान के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लेकर आएं। ब्राह्मण सभा के चुनाव पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेश के अनुपालन में स्टेट रजिस्ट्रार आफ हरियाणा के आदेशानुसार यह चुनाव आजीवन सदस्य 2015 वर्ष की मतदाता सूची के अनुसार चुने गए 104 कॉलेजियम मतदाता के द्वारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed