फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The elderly man locked the gate of the Bar Association.

Rewari News: बुजुर्ग ने बार एसोसिएशन के गेट पर लगाया ताला

Sun, 18 Jan 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The elderly man locked the gate of the Bar Association.
बार एसोसिएशन के गेट पर ताला लगाने के बाद बाहर खड़ा बुजुर्ग। स्त्रोत: वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के मुख्य द्वार पर उस समय अफरातफरी मच गई जब नया गांव निवासी बुजुर्ग सत्यवीर सिंह ने गेट पर ताला जड़ दिया। बुजुर्ग ने वकीलों की हड़ताल का विरोध किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सत्यवीर ने कहा कि वकीलों के बार-बार हड़ताल पर जाने से न्यायिक कार्य प्रभावित होता है जो उचित नहीं है। बार कार्यालय के गेट पर ताला लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वकील मेन गेट पर पहुंच गए। वकीलों ने सत्यवीर से गेट खोलने के लिए कहा लेकिन बुजुर्ग ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव भी पहुंचे और सत्यवीर को समझाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया और गेट को खुलवाया तब स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवीर न्यायिक परिसर में ताला लगाने के लिए आगे बढ़े लेकिन उन्हें रोक लिया गया। बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने बताया कि सत्यवीर स्वयं को आरटीआई कार्यकर्ता बताता है। पहले भी मनमाने कार्यों से वह चर्चा में रहा है। इस तरह की हरकतें निंदनीय हैं और प्रशासन को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed