{"_id":"6af74d7d76848d3b5e03f759","slug":"exercise-caution-if-you-experience-difficulty-breathing-rewari-news-c-198-1-rew1001-248636-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सांस लेने में परेशानी होने पर बरते सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सांस लेने में परेशानी होने पर बरते सतर्कता
Fri, 13 Nov 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में सांस अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को सांस संबंधी बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए।
नोडल अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने बताया कि बदलते मौसम और बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न और बार-बार बलगम आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस तरह की परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर समय पर जांच करवानी चाहिए।
उन्होंने लोगों को धूम्रपान से दूर रहने, घर और आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा धूल और धुएं के संपर्क से बचने की सलाह दी। साथ ही नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सांस अभियान के माध्यम से आमजन तक श्वसन संबंधी बीमारियों की रोकथाम, पहचान और उपचार का संदेश पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर इन बीमारियों के प्रति सतर्क बनाया जाए।