फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The district will get wings of development with Rs 106 crores.

Rewari News: 106 करोड़ रुपये से लगेंगे जिले को विकास के पंख

Wed, 14 Aug 2024 03:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
The district will get wings of development with Rs 106 crores.
फोटो: 3रेवाड़ी। विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास के मौके पर उप​स्थित लोक निर्माण मंत्री
रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह से रेवाड़ी को करीब 106 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। जिले के लिए 20.93 करोड़ रुपये की लागत से 5 विकास योजनाओं का उद्घाटन व 85.24 करोड़ रुपये की लागत से 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह के राज्यस्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह का लघु सचिवालय स्थित सभागार में सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिलास्तरीय समारोह में हरियाणा सरकार में लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। समारोह में कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे। डीसी अभिषेक मीणा ने अतिथिगण का स्वागत किया।
विज्ञापन

मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन रेवाड़ी जिले के लिए विकास योजनाओं की सौगात लेकर आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के दूरदर्शी और ऊर्जावान नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार में दक्षिणी हरियाणा को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने उपायुक्त एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों को जिले में चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार समान विकास की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विकास योजनाओं की मिली सौगात
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह से वर्चुअल माध्यम से जिले की 2092.62 लाख रुपये की लागत से 5 योजनाओं का उद्घाटन और 8524.16 लाख रुपये की लागत से 10 परियोजना की आधारशिला रखते हुए जिले को 15 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी को वर्चुअल माध्यम से 790.43 लाख रुपये की लागत से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा में थ्री स्टोरी बिल्डिंग, क्लासरूम व लैबोरेट्री, 441.17 लाख रुपये की लागत से नंदरामपुर बांस से जड़थल रोड की विशेष रिपेयर, 389.82 लाख रुपये की लागत से रेवाड़ी दक्ष प्रजापित चौक से रामगढ़ भगवानपुर रोड की विशेष रिपेयर, 172.88 लाख रुपये की लागत से रेवाड़ी-पटौदी रोड का मजबूतीकरण, 298.32 लाख रुपये की लागत से रतनथल ड्रेन के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
इन विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जिले के विकास को गति प्रदान करते हुए 518.66 लाख रुपये की लागत से नंदरामपुरबास अप्रोच रोड की विशेष मरम्मत, 779.39 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण, 442.68 लाख रुपये की लागत से सड़कों की विशेष मरम्मत, 1541.98 लाख रुपये की लागत से सुबाना-कोसली-नाहड़-कनीना रोड के मजबूतीकरण, 4120.21 लाख रुपये की लागत से जिला परिषद रेवाड़ी भवन निर्माण, संगवाड़ी में 71.56 लाख रुपये की लागत से ग्राम सचिवालय निर्माण कार्य और गांव बोहका में 849.17 लाख रुपये की लागत से 33 केवी का नया सब स्टेशन स्थापित करने के कार्य का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली, वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव, मास्टर हुकुमचंद यादव, विजय सिंह, रतनेश बंसल, डीसी अभिषेक मीणा, एडीसी अनुपमा अंजलि, एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव, सीटीएम लोकेश कुमार, एसई पब्लिक हेल्थ सतीश राठी, एसई पीडब्ल्यूडी विकास कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आदित्य देशवाल, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग विनय प्रकाश चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed