{"_id":"6a7242d12fa3c4812106544f","slug":"the-deputy-director-inspected-the-tatarpur-and-peethadawas-schools-rewari-news-c-198-1-rew1001-243087-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उपनिदेशक ने ततारपुर और पीथड़ावास स्कूलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उपनिदेशक ने ततारपुर और पीथड़ावास स्कूलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
मॉडल संस्कृति स्कूलों का निरीक्षण करते उपनिदेशक शमशेर सिंह। स्रोत : विभाग
- फोटो : 1
रेवाड़ी। माध्यमिक शिक्षा विभाग पंचकूला के उपनिदेशक शमशेर सिंह ने मंगलवार को जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय ततारपुर और पीथड़ावास का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा विभाग की विभिन्न परियोजनाओं, व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्कूल मुखियाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. दुष्यंत ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पीएमश्री और मॉडल संस्कृति विद्यालयों का विभागीय निरीक्षण कर रहा है। उपनिदेशक शमशेर सिंह ने इसी कड़ी में दोनों विद्यालयों का दौरा किया। यह निरीक्षण अभियान 5 अगस्त को भी जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने प्रयोगशालाओं, मिड-डे मील, शौचालयों और पेयजल प्रबंधन का अवलोकन किया। उन्होंने डिजिटल बोर्ड, टैबलेट सुविधा, कक्षा प्रबंधन और विद्यार्थियों की गतिविधियों की भी समीक्षा की। विद्यालय रिकॉर्ड का बारीकी से अवलोकन करते हुए उन्होंने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
ततारपुर के प्राचार्य विनोद मेहता और पीथड़ावास के प्राचार्य अजय कुमार ने गतिविधियों की जानकारी दी। खोल खंड के कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी सत्यवीर नाहड़िया भी पीथड़ावास में मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
उपनिदेशक ने स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नवाचार लागू करने को कहा। उन्होंने शिक्षकों को सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने पर जोर दिया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया