{"_id":"614e16fc8ebc3e09973713bc","slug":"the-deputy-commissioner-gave-a-target-to-invoice-three-departments-one-each-on-dry-day-rewari-news-rtk625027038","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने ड्राई डे पर तीन विभागों को एक-एक चालान करने का लक्ष्य दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने ड्राई डे पर तीन विभागों को एक-एक चालान करने का लक्ष्य दिया
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी। संवाद
- फोटो : Rewari
बदलते मौसम और डेंगू, मलेरिया के प्रभाव को बढ़ने से रोकने के लिए सोमवार को जिले में ड्राई डे मनाय जाएगा। डीसी यशेंद्र सिंह ने नगर परिषद व पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर किसी के घर में पुराने बर्तन, टायर में पानी मिले तो उनका चालान करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग व नगर परिषद को ड्राई डे पर एक-एक हजार चालान करने के निर्देश दिए। वह शुक्रवार को जिला सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारी से किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी निष्ठा से कार्य करे पूरा निष्ठा से कार्य करें। डीसी ने कहा कि बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारी जिले में न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करे।
डीसी ने स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में फॉगिंग का कार्य करवाएं। नगर परिषद व पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर किसी के घर में पुराने बर्तन, टायर में पानी मिले तो उनका चालान करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग व नगर परिषद को ड्राई डे के दिन एक-एक हजार चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्चों को इसके बारे में जागरूक करें, जिससे बच्चों द्वारा घरों व घरों के आसपास पानी न खड़ा होने दें। उन्होंने कहा कि बच्चे इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रविंद्र यादव, एसडीएम होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सर्वजीत थापर, डॉ. पवन गोयल, डॉ. बसंत, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों में रखें सफाई
डीसी ने कहा कि सभी विभागों के प्रमुख डेंगू के खिलाफ अभियान में हिस्सा ले, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि उनके परिसर में डेंगू लार्वा नहीं पनपे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यालयों में विशेष अभियान चलाकर सफाई करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में सोमवार को ड्राई डे मनाएं, ताकि मच्छर पनपने न पाएं।