फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The depot will now receive 25 new electric buses instead of five; the target is to have the charging stations ready by November.

Rewari News: डिपो को अब 5 नहीं 25 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, नवंबर तक चार्जिंग स्टेशन तैयार करने का लक्ष्य

Sun, 27 Sep 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The depot will now receive 25 new electric buses instead of five; the target is to have the charging stations ready by November.
बावल मार्ग पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
रेवाड़ी। स्थानीय रोडवेज डिपो को अब 5 नहीं बल्कि 25 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। उम्मीद है कि दिसंबर नई इलेक्ट्रिक बसें मुहैया करा दी जाएंगी। वहीं, नवंबर तक चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

योजना के तहत डिपो में कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा प्रस्तावित है। पहले चरण में 25 बसें दिसंबर तक मिलने की संभावना है। शेष बसों को भी चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा। नई बसों के संचालन से रेवाड़ी शहर के अलावा आसपास के स्थानीय रूटों पर परिवहन व्यवस्था का विस्तार किया जा सकेगा। इस समय डिपो के पास महज पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं जो बावल रूट पर चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इन बसों के संचालन के लिए तीन एकड़ भूमि में विकसित किए जा रहे इलेक्ट्रिक बस स्टैंड का चार्जिंग पॉइंट का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से नई बसों को डिपो में शामिल किया जाएगा। इससे जिले के स्थानीय रूटों पर बसों की कमी दूर होने के साथ यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं वाला नया बस स्टैंड 20 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसमें से तीन एकड़ में इलेक्ट्रिक बसों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। वहीं, 17 एकड़ में साधारण बसों, प्रशासनिक स्टाफ के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन तैयार किया जा रहा है।
इसमें से तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे ईवी बस स्टैंड पर फिलहाल निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बस स्टैंड का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी की ओर से काम किया जा रहा है। बस स्टैंड के तैयार होने के बाद यहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्थानीय रूटों पर बढ़ेंगी बस सेवाएं
वर्तमान में रेवाड़ी डिपो में बसों की उपलब्धता और विभिन्न रूटों पर मांग के बीच अंतर बना हुआ है। कई स्थानीय रूटों पर यात्रियों को पर्याप्त संख्या में बसें नहीं मिल पाती हैं। नई इलेक्ट्रिक बसों के आने के बाद इन रूटों पर अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने की योजना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

ईवी बस स्टैंड बनने से संचालन होगा व्यवस्थित
नए इलेक्ट्रिक बस स्टैंड के तैयार होने के बाद बसों के संचालन के लिए अलग आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा। इससे इलेक्ट्रिक बसों की पार्किंग, चार्जिंग और संचालन को व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। परिवहन विभाग की योजना के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने के साथ स्थानीय परिवहन सेवा का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।


वर्जन
नवंबर तक ईवी बस स्टैंड का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद दिसंबर में 25 नई इलेक्ट्रिक बसों को रेवाड़ी डिपो के बेड़े में शामिल करने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 50 इलेक्ट्रिक बसों का पूरा बेड़ा तैयार होने के बाद जिले की स्थानीय परिवहन व्यवस्था में उल्लेखनीय विस्तार होने की उम्मीद है। तीन एकड़ में नए इलेक्ट्रिक बस स्टैंड के निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस समय डिपो की ओर से पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।- निरंजन शर्मा, महाप्रबंधक राज्य परिवहन डिपो रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed