फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The deadline for application in ITI ended, 2997 applications received

Rewari News: आईटीआई में आवेदन की समय सीमा समाप्त, 2997 आए आवेदन

Sat, 28 Jun 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The deadline for application in ITI ended, 2997 applications received
फोटो : 2महिला आईटीआई में आवेदन की जांच करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का समय समाप्त हो चुका है। ऑनलाइन पोर्टल पर आईटीआई संस्थानों के लिए 2997 आवेदन आए हैं। अब इन संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी किए गए गए शेड्यूल के अनुसार 3 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद विद्यार्थी 8 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 9 जुलाई को खाली सीटों की सूची जारी होगी। पोर्टल खुलने के बाद 10 जुलाई तक विद्यार्थी ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं। 11 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वे 15 जुलाई तक फीस भर सकेंगे। इसके बाद तीसरे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी होगी। 16 से 19 जुलाई तक दोबारा पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी अपने ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं।
22 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, उन विद्यार्थियों को 27 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी।
जिले में 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इन संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में तीन हजार सीटें हैं। आईटीआई संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। हेल्प डेस्क पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सहायता की जाएगी।

इलेक्ट्रिशियन, फिटर व कंप्यूटर ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद

विद्यार्थियों में तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेड के प्रति खासा रुझान देखने को मिला है। इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, वायरमैन, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिशियन ड्यूल ट्रेड में सबसे अधिक आवेदन आए हैं। इससे युवाओं की तकनीकी शिक्षा में बढ़ती दिलचस्पी स्पष्ट दिखाई दे रही है। हाउस कीपर, टूल एंड डिड मेकर, सीट मेटल वर्कर ड्यूल ट्रेडों पर सबसे कम आवेदन आई है।
-
राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में आए आवेदन
राजकीय आईटीआई में सबसे अधिक इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड में आवेदन आए हैं। इलेक्ट्रिशियन में 736, फिटर में 422, कंप्यूटर ऑपरेटर में 258, वायरमैन में 225, मैकेनिकल में 225, इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक में 221, मैकेनिकल में 123, इलेक्ट्रिशियन ड्यूल में 142 आवेदन आए हैं। रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर ट्रेड में 141, टर्नर में 105, प्लंबर में 78, मैकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल में 97, वेल्डर ड्यूल में 63, स्टेनोग्राफर हिंदी में 63, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रिक में 50, पेंटर जनरल ड्यूल में 22, सीट मेटल वर्कर ड्यूल में 15, टूल एंड डिड मेकर में 8, हाउसकीपर में 3 आवेनद आए हैं।


वर्जन
आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन का समय समाप्त हो चुका है। ऑनलाइन पोर्टल पर 2997 आवेदन आए हैं। अब आईटीआई संस्थानों की ओर से दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-सुनील कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed