{"_id":"6400e6d516d1c4375101b624","slug":"the-dead-body-of-a-person-missing-for-40-days-was-found-in-a-mutilated-condition-in-a-field-near-the-highway-rewari-news-c-17-1-83002-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाईवे के पास खेत में क्षत-विक्षत हाल में मिला 40 दिनों से लापता व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाईवे के पास खेत में क्षत-विक्षत हाल में मिला 40 दिनों से लापता व्यक्ति का शव
Thu, 02 Mar 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रोहतक-बावल हाईवे नंबर-352 स्थित रामगढ़ चौक फ्लाईओवर के निकट से बुधवार की देर शाम पुलिस ने 40 दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव क्षत-विक्षत हालत में पहुंच चुका था। मृतक की शिनाख्त रेवाड़ी के रत्नथल गांव निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार बुधवार की देर शाम एनएच-352 स्थित रामगढ़ चौक फ्लाईओवर के निकट एक खाली खेत से बदबू आने पर लोग पहुंचे तो वहां एक शव पड़ा हुआ था। लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद सदर थाना एसएचओ सर्वेष्ठा मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस दौरान मौके से एक मोबाइल व थैला भी बरामद हुआ है। शव व घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। शव के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई, जिसके आधार पर परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
कोट
मृतक के परिजनों की ओर से कोई भी शिकायत नहीं मिली है। परिजनों ने बताया कि वह 40 दिनों से लापता था और शराब पीने का आदी था। सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
- सर्वेष्ठा, थाना प्रभारी, सदर