फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The court declared the action of HSVP illegal and restored the allotment of the shop.

Rewari News: कोर्ट ने एचएसवीपी की कार्रवाई को अवैध करार कर दुकान का आवंटन किया बहाल

Wed, 28 Jan 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The court declared the action of HSVP illegal and restored the allotment of the shop.
रेवाड़ी। अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अर्चना की अदालत ने सेक्टर-3 पार्ट-1 स्थित दुकान संख्या 12 के आवंटन से जुड़े 18 वर्ष पुराने विवाद में फैसला सुनाते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (पूर्व में हुडा) की कार्रवाई को अवैध करार दिया है। कोर्ट ने दुकान का आवंटन रद्द करने के आदेश को निरस्त करते हुए वादी संदीप गोयल के पक्ष में फैसला सुनाया है और विभाग को दुकान का आवंटन बहाल करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

मामले में एस्टेट ऑफिसर हुडा, सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफिसर रेवाड़ी, प्रशासक शहरी विकास प्राधिकरण गुरुग्राम, कलेक्टर रेवाड़ी को पार्टी बनाया गया था।
न्यू ग्रेन मार्केट संदीप गोयल ने 28 दिसंबर 2005 को हुडा (अब एचएसवीपी) की ओर से आयोजित नीलामी में दुकान संख्या 12 सेक्टर-3 पार्ट-1 के लिए भाग लिया था। उन्होंने सबसे ऊंची बोली लगाई। उन्होंने उसी दिन 1,63,500 रुपये जमा किए।
विज्ञापन

इसके बाद हुडा की ओर से 23 मार्च 2006 को उन्हें आवंटन पत्र जारी किया गया। 26 अप्रैल 2006 को दुकान का कब्जा भी सौंप दिया गया। दुकान का कुल क्षेत्रफल 40 वर्ग मीटर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादी ने अदालत को बताया कि आवंटन की शर्तों के अनुसार शेष राशि 30 दिनों में जमा की जानी थी लेकिन कुछ कारणों से 15 प्रतिशत राशि 103 दिन की देरी से 3 जुलाई 2006 को जमा हुई।
यह राशि विभाग ने इस शर्त के साथ स्वीकार की कि देरी की मंजूरी उच्च अधिकारियों से प्राप्त की जाएगी। वादी का आरोप था कि इसके बाद वर्षों तक विभाग ने न तो देरी की स्वीकृति दिलवाई और न ही कोई स्पष्ट निर्णय लिया, जिससे वह दुकान का विकास या सजावट तक नहीं कर सका। संवाद
-
थक हारकर 2018 में अदालत का दरवाजा खटखटाया
संदीप गोयल ने बताया कि उन्होंने कई बार विभाग के चक्कर लगाए और 27 अप्रैल 2016 को लिखित रूप से दुकान सरेंडर कर राशि लौटाने का अनुरोध किया लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। 2018 में उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इस बीच, वर्ष 2021 में विभाग ने अचानक यह कहते हुए दुकान का आवंटन रद्द कर दिया कि भुगतान में देरी की मंजूरी सक्षम प्राधिकारी से नहीं ली गई थी और 10 प्रतिशत राशि जब्त कर ली गई।

-
अदालत ने फैसले में कही ये बातें
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह विभाग की जिम्मेदारी थी कि वह वादी की ओर से जमा की गई देरी वाली राशि की स्वीकृति के लिए समय रहते सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भेजता। रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि वर्षों तक विभाग ने इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और 10 साल से अधिक समय बाद मनमाने ढंग से आवंटन रद्द कर दिया जो न्यायसंगत नहीं है। अदालत ने कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा आवंटी पर नहीं डाला जा सकता। न्यायालय ने विभाग की इस कार्रवाई को रद्द कर दिया। साथ ही आदेश दिया कि विभाग दुकान का आवंटन बहाल करें और वादी को नोटिस देकर यह स्पष्ट करें कि वह आवंटन स्वीकार करता है या नहीं। अदालत ने कहा कि यदि वादी आवंटन स्वीकार करता है तो भविष्य में देय वैध शुल्क उसे जमा करना होगा। यदि वह लिखित रूप से आवंटन स्वीकार करने से इनकार करता है तो विभाग को उसकी जमा राशि 4,08,750 रुपये 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित मुकदमा दायर करने की तिथि से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed