फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The couple clashed in the court premises, nine people from both sides were injured in the fight

कोर्ट परिसर में भिड़े दंपती, मारपीट में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल

Thu, 01 Sep 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The couple clashed in the court premises, nine people from both sides were injured in the fight
रेवाड़ी। शहर में बुधवार को कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पीछे बने एडीआर सेंटर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में उनके बेटे की काउंसिलिंग होनी थी। इसमें दोनों पक्षों के 9 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने वीरवार को दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-1 निवासी रविकांत की शादी कुछ साल पहले शहर की शिव कॉलोनी निवासी मीनाक्षी के साथ हुई थी। दोनों के बीच विवाद होने पर मीनाक्षी ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। दोनों का एक बेटा है, जिसे रविकांत ने अपने पास रखा हुआ था। मामले में आरोपी रविकांत ने अग्रिम जमानत ली हुई थी।
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर बेटे तनुष की बुधवार को मेडिटेशन सेंटर में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। दोनों पक्ष सेंटर पहुंचे। काउंसिलिंग में कोई नतीजा नहीं निकला। रविकांत का आरोप है कि मीनाक्षी के साथ 20-25 लोग आए हुए थे, जिन्होंने उनके बच्चे को छीनने की कोशिश की और उनके पिता नरेंद्र कुमार शर्मा, ताऊ देवेंद्र के अलावा उसके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि वह अपने बेटे तनुष से मिलने के लिए गुहार लगा रही थी। जब वह गाड़ी के पास जाने लगी तो पहले उसके ससुर नरेंद्र ने उसे लात मारी और फिर उनके साथ आए 8-10 लोगों ने उसके पति छग्गन बिहारी, मां मितलेश, भाई हेमंत, मनोज, राजेश व अन्य पर हमला बोल दिया, जिनमें उनके काफी चोटें आई हैं। सेक्टर-तीन के थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed