फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The contractor closed the road by dumping the garbage from the excavation of the basement.

Rewari News: ठेकेदार ने बेसमेंट की खुदाई से निकला कूड़ा-कचरा डालकर रास्ता बंद किया

Fri, 23 Feb 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
The contractor closed the road by dumping the garbage from the excavation of the basement.
रेवाड़ी। रास्ते में डाला गया कूड़ा। संवाद
रेवाड़ी। शहर में कालाका रोड स्थित सरकारी जमीन पर प्राइवेट ठेकेदार ने बेसमेंट की खुदाई से निकला कूड़ा-कचरा डालकर रास्ता ही बंद कर दिया। दरअसल, कालाका रोड पर वार्ड नंबर-6 में 30 फीट का 170 मीटर लंबा आम रास्ता है। ये नगर परिषद की सरकारी जमीन है।
विज्ञापन

कुछ दिन से यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कूड़ा लाया जा रहा था, जिसे इस आम रास्ते पर लाकर डाल दिया। जिसकी वजह से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। डीएमसी के पास इसकी शिकायत पहुंची तो उन्होंने कार्रवाई के आदेश भी दिए, लेकिन कूड़ा लाकर डालने वाले शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बता दें कि पिछले कुछ समय से इस तरह का खेल पूरे शहर में चल रहा है। नगर परिषद की खाली जगह पर कचरा-मलबा डाला जा रहा है। पहले भी नगर परिषद के अधिकारी इसी तरह मलबा-कूड़ा डालते हुए दो ट्रैक्टर चालकों को अलग-अलग लोकेशन से पकड़ चुके हैं। उनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है। प्राइवेट ठेकेदारों को इसकी पूरी जानकारी होती, जिसकी वजह से ही वो सरकारी जगह को चिह्नित कर मलबा-कूड़ा डालते हैं।
विज्ञापन

अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई

स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि जब उन्होंने इसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि एक प्राइवेट ठेकेदार ने बावल रोड पर बेसमेंट की खुदाई की थी। वहां से निकला कूड़ा-कचरा यहां लाकर डाला गया है। इसकी शिकायत जिला नगर आयुक्त को दी गई। डीएमसी ने तुरंत शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

नियम तोड़ने वालों पर नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की जाती है। रास्ता ब्लाॅक किया तो कार्रवाई होगी।
सुधीर कुमार. सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed