फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The city council chairperson checked the attendance of sanitation workers.

Rewari News: नगर परिषद चेयरपर्सन ने सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांची

Sat, 17 Oct 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The city council chairperson checked the attendance of sanitation workers.
सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांचते नगर परिषद चेयरपर्सन। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद की चेयरपर्सन विनीता पीपल ने सेक्टर-4 में वार्ड नंबर 22 और 23 का दौरा कर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांची। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लेने के साथ क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन

निरीक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना और सफाई व्यवस्था को नियमित बनाए रखना रहा। नगर परिषद की चेयरपर्सन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों से बातचीत भी की गई, साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी शहर में लगातार बढ़ती आबादी के बीच सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगर परिषद के लिए चुनौती बना हुआ है। 32 वार्डों में कचरे का नियमित उठान और गलियों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की जरूरत है। कर्मचारियों की कमी के कारण कई स्थानों पर कचरा जमा होने की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए घर-घर से कूड़ा उठाने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट शुरू करने जैसे कदम उठाए हैं। इसके बावजूद कचरे के उचित निस्तारण में नागरिकों की भागीदारी अहम है। लोग गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग नहीं कर रहे हैं। इससे कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में परेशानी आती है।
शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ घरों से कचरा अलग-अलग एकत्र करने और लोगों को जागरूक करने की भी जरूरत है। शहर की करीब तीन लाख आबादी की सफाई व्यवस्था का जिम्मा 300 कर्मचारियों के भरोसे है।

नगर परिषद के 32 वार्डों में सफाई के लिए कर्मचारियों की यह संख्या पर्याप्त नहीं है। अनुमान के अनुसार शहर में करीब 170 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। कर्मचारियों की कमी के चलते कई जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं और नियमित सफाई के साथ कचरा उठान भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed