फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The child died in the womb, the family members accused the staff of beating the pregnant

डिलीवरी के दौरान गर्भ में बच्चें की मौत, अस्पताल में मचा हंगामा

Tue, 16 Nov 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The child died in the womb, the family members accused the staff of beating the pregnant
सिविल सर्जन को शिकायत सौंपते लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के नागरिक अस्पताल में सोमवार को प्रसव के दौरान बच्चे की मौत होने से व महिला की बच्चेदानी डैमेज होने पर परिजनों ने हंगामा किया। जब महिला की हालत गंभीर हुई तो चिकित्सकों ने अपना पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया। परिजनों ने प्रबंधन को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

12 नवंबर की रात रेवाड़ी के आदर्श नगर निवासी गर्भवती फूलकुमारी को लेबर पेन होने पर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों कहना है कि उस वक्त चिकित्सकों ने सबकुछ ठीक बताया था, लेकिन सुबह 6 बजे तक प्रसव नहीं हुआ। इसके बाद अचानक अस्पताल प्रबंधन महिला को एक अलग कमरे में ले गया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव से पहले पीड़िता की स्टाफ ने पिटाई की । अस्पताल के एक सफाई कर्मचारी ने जबरन पीड़िता के पेट को दबाया इससे बच्चेदानी भी डैमेज हो गई। आरोप है कि गर्भ में ही बच्चे की जब मौत हो गई तो अपना पल्ला झाड़ने के लिए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को दो दिन आईसीयू में रखा गया। सोमवार को जब महिला को होश आया तो उसने आप बीती बताई। वहीं निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने भी परिजनों को बच्चेदानी डैमेज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

------------------
मिली शिकायत के आधार पर एक बोर्ड गठित कर मामले की गहनता से जांच की जाएगी। दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सर्वजीत थापर, प्रधान चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed