फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The car collided with the bike of two brothers of Punjab resident, both died

पंजाब निवासी दो भाईयों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Tue, 10 Nov 2020 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the bike of two brothers of Punjab resident, both died
निर्माणाधीन रेवाड़ी-नारनौल नेशनल हाईवे 11 पर गांव हरिनगर के समीप शनिवार की रात को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई, मृतक पंजाब के रहने वाले थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ निवासी राहेश व सन्नी दोनों भाई यहां के गांव मामडिया ठेठर में रहकर काम करते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को दोनों भाई बाइक से रेवाड़ी से मामडिया ठेठर जा रहे थे। गांव हरिनगर के निकट एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई। वहीं घायल सन्नी की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। पीजीआई में उपचार के दौरान रविवार देर रात को सन्नी की भी मौत हो गई। रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। जांच अधिकारी एएसआई लालचंद ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी अजयपाल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed