{"_id":"6568cf8b1887c70dd90a92a8","slug":"the-bus-stand-was-packed-there-was-no-space-even-to-put-ones-feet-rewari-news-c-198-1-rew1001-7018-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खचाखच भरा बस स्टैंड, पैर रखने तक की भी नहीं थी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खचाखच भरा बस स्टैंड, पैर रखने तक की भी नहीं थी जगह
Thu, 30 Nov 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम जाने के लिए लोग बस पकड़ने के लिए मशक्कत करते हुए। संवाद
रेवाड़ी। वीरवार को पूरा दिन बस स्टैंड यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। आलम यह था कि बस स्टैंड में बैठने तक की भी जगह नहीं थी। जबकि इतनी भीड़ केवल त्यौहारों के दिनों में ही देखने को मिलती है। ऐसे में रोडवेज को भी व्यवस्था बनाने में काफी परेशानी हुई। दूसरी तरफ पूरा दिन बूंदाबांदी होने की वजह से भी लोग बस स्टैंड में कई घंटों तक फंसे रहे। जिन लोगों को दूर का सफर तय करना था उनके लिए राह आसान नहीं थी। क्योंकि बस समय पर नहीं मिल पा रही थी। लोग बार-बार पूछताछ खिड़की में जाकर अपने बस के आने का समय पूछते रहे। गुरुग्राम और दिल्ली जाने वाले लोगों की भीड़ भी काफी अधिक थी। जैसे ही एक रोडवेज बस गुरुग्राम के लिए आई। इसी दौरान बारिश में लोग भागते हुए बस पकड़ने के लिए पहुंचे। जो लोग परिवार के साथ थे वह तो बस में चढ़ गए। मगर जिनका परिवार था वह बस में बैठने को रह गए। पूरा दिन स्थिति इसी प्रकार की रही।
बरसात के समय धीमी गति से चलानी पड़ती है गाड़ी
बसों से समय पर न पहुंचने को लेकर जब कुछ चालकों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि बरसात जब होती है तब गाड़ी धीमी गति से लानी पड़ती है। जिस वजह से बस स्टैंड पर पहुंचने में समय लगता है। अगर ना बरसात होती तो समय पर लोगों को बस मिल जाती।
दिल्ली जाने के लिए लोगों को करनी पड़ी मशक्कत
अनिल, मुकेश, राकेश ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था, मगर बस नहीं मिल रही है। जबकि कहा जाता है कि बस की व्यवस्था अच्छी है। उसके बावजूद समस्या का सामना करना पड़ता है। कॉलेज से घर जाने वाले छात्राओं के लिए भी बस की सुविधा काफी लेट मिली।
विज्ञापन
आम दिनों में 25 से 30 हजार यात्रियों का होता है आना-जाना
बता दें रेवाड़ी डिपो के पास मौजूदा समय में 131 बसे हैं। जिसमें से 30 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं और 30 बसें बीएस-6 हैं। जो दिल्ली आती जाती हैं। रोडवेज बसों में त्यौहारी सीजन में करीब 40 हजार यात्री सफर करते हैं और आम दिनों में 25 से 30 हजार यात्रियों का आना-जाना होता है। रोडवेज को प्रतिदिन 14 लाख रुपये का राजस्व होता है।