फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The bulldozer roared into action on the illegally developed colony.

Rewari News: अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

Wed, 24 Dec 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The bulldozer roared into action on the illegally developed colony.
अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर चलता बुलडोजर। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की तरफ से मंगलवार को रेवाड़ी–बावल रोड स्थित राजस्व संपदा गज्जीवास में बिना अनुमति 4 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। 7 डीपीसी (डंप प्लिंथ लेवल) और कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य कर लें ताकि विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बार अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर आमजन को झूठे सपने दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। ऐसे मामलों में आम नागरिकों को तब सच्चाई का पता चलता है जब उस स्थल पर निर्माण कार्य शुरू करते ही विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है। उस समय प्लॉट खरीदने वाला व्यक्ति खुद को ठगा हुआ महसूस करता है और उसकी गाढ़ी कमाई व्यर्थ चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed