{"_id":"65e4c342cff95e7c970fffdc","slug":"the-boy-returned-551-lakh-of-dowry-to-the-girls-father-rewari-news-c-198-1-rew1001-201590-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लड़के ने लड़की के पिता को लाैटाए दहेज के ` 5.51 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लड़के ने लड़की के पिता को लाैटाए दहेज के ` 5.51 लाख
Mon, 04 Mar 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
बावल। जिले के गांव नांगल तेजू निवासी अमन चौहान ने लग्न रस्म में बतौर दहेज के रूप में आए 5 लाख 51 हजार की राशि लड़की के पिता को लौटा दी। इसकी चर्चा न केवल अमन चौहान के गांव में है बल्कि आसपास के इलाके में भी हो रही है।
नांगल तेजू निवासी सरवन सिंह के पुत्र अमन कुमार की शादी महेंद्रगढ़ जिले के ऊंची भांडोर निवासी देवेंद्र सिंह नरूका की बेटी तनु से होनी निश्चित हुई है। इसके चलते शादी से पूर्व निभाने वाली रस्म लग्न के रूप में दहेज के रूप में दी गई राशि लड़के ने लेने से मना कर दिया।
पिता सरवन सिंह के बताया कि बेटे ने यह अच्छा कदम उठाया है। अमन जहां पिता के साथ ट्रेडिंग के कार्य में हाथ बटाते हैं, वहीं तनु इंग्लिश विषय से स्नातकोत्तर है। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, रतन सिंह संजय सिंह, नरेश सिह, बिरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह चौहान (अध्यक्ष राजपूत महासभा), प्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद