फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The body of the boy who drowned in JLN canal was also found after 2 days.

Rewari News: जेएलएन नहर में डूबे बालक का भी शव 2 दिन बाद मिला

Tue, 02 Jun 2026 06:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
The body of the boy who drowned in JLN canal was also found after 2 days.
मृतक, दुष्यंत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। क्षेत्र से गुजर रही जेएलएन नहर में नहाने के दौरान बह गए एक और बालक जांट गांव निवासी दुष्यंत(11) का शव मिल गया है। एक दिन पहले झज्जर के बहू गांव निवासी 19 वर्षीय चंद्रकांत का शव मिला था।
लगातार कई घंटों तक चले सर्च अभियान के बाद दुष्यंत का शव 2 दिन बाद सिहोर गांव के पास एक पंप के जाल में फंसा मिला। एक दिन पहले चंद्रकांत का शव करीब 31 घंटे बाद बरामद हुआ था। रविवार सुबह करीब 10 बजे तीन लड़के जेएलएन नहर में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक पानी का तेज बहाव आने से चंद्रकांत और दुष्यंत संतुलन खो बैठे और नहर में बह गए। इनके साथ मौजूद तीसरा लड़का किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकल आया और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा दोनों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


घटना के समय बच्चों के माता-पिता घर पर नहीं थे। वे किसी काम से दुकान और बाजार गए हुए थे। इसी दौरान तीनों बच्चे बिना बताए घर से निकल गए और नहर की ओर चले गए। चंद्रकांत अपने मामा के यहां आया हुआ था और वह ममेरे भाई दुष्यंत को भी साथ ले गया था। चंद्रकांत मानेसर कंपनी में कार्य करता था। दुष्यंत सातवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर दयनीय हो गई। गांवों में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed