फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The body of a young man was found in front of the fire station, murder suspected

Rewari News: अग्निशमन कार्यालय के सामने मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 14 Aug 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in front of the fire station, murder suspected
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस की टीम। संवाद
बावल। औद्योगिक क्षेत्र बावल में वीरवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब अग्निशमन कार्यालय के सामने एक अज्ञात युवक का शव झाड़ियों में मिला है। मृतक के पास से एक साइकिल भी बरामद हुई है जबकि सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका है।
विज्ञापन

क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोग रोजाना की तरह शाम को टहलने निकले थे। जब वे अग्निशमन कार्यालय के पास पहुंचे तो सड़क किनारे एक युवक को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। तुरंत कसौला थाना पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतक किसी निजी कंपनी में कार्यरत श्रमिक प्रतीत होता है।
विज्ञापन

फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक के पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास गुजरते सड़क मार्ग पर से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed