{"_id":"67a8fa840cfaa7a4c8037815","slug":"the-beautification-work-on-the-portal-is-complete-but-in-reality-the-work-is-incomplete-and-has-not-started-anywhere-rewari-news-c-198-1-rew1001-215059-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पोर्टल पर सुंदरीकरण का कार्य पूरा, हकीकत में अधूरा तो कहीं शुरू नहीं हुआ कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पोर्टल पर सुंदरीकरण का कार्य पूरा, हकीकत में अधूरा तो कहीं शुरू नहीं हुआ कार्य
Mon, 10 Feb 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 13कोसली में तालाब की बदहाल स्थिति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अमृत सरोवर योजना के तहत हुए तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य उदासीनता की भेंट चढ़ गया है। अमृत सरोवर योजना पोर्टल पर 92 तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई है, जबकि हकीकत यह है कि तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य कहीं अधूरा है तो कहीं कार्य शुरू ही नहीं हुआ है।
कुछ ऐसे भी तालाब सामने आए हैं जिनके सुंदरीकरण का कार्य पूरा होने की बात बताई गई है लेकिन देखने से तालाब बदहाल हैं। अमृत सरोवर योजना के तहत विभिन्न गांवों में तालाबों की पड़ताल की गई तो पता चला कि कई स्थानों पर तालाबों की स्थिति खराब है। कई गांव तो ऐसे हैं, जहां पर तालाबों के सुंदरीकरण का पूरा हो चुका है लेकिन जितना पैसा लगा है, उसके अनुरूप कार्य नहीं हुआ है। कोसली के बहरामपुर, छव्वा, धारौली, गढ़ी, जुड्डी, खेड़ी, लिलोढ़, नाहड़, नठेड़ा, सुरहेली और नाहड़ खंड के बव्वा, गुज्जरवास, खुर्शीदनगर, कोसली (2), शामनगर और बलियार खुर्द के ग्रामीण तालाबों के सुंदरीकरण कार्य से संतुष्ट नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सुंदरीकरण के नाम पर केवल पैसा बर्बाद किया जा रहा है।
डहीना खंड के भटेड़ा, बहोतवास, धरौली, देहलावास, फतेहपुरी टप्पा डहीना, कनवाली और धारूहेड़ा के बलियार कला में तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य हुआ है, लेकिन देखने से नहीं लगता है कि संबंधित तालाबों को सुंदर बनाया जा चुका है। हालांकि अमृत सरोवर योजना पोर्टल पर 92 तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य होने की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि 32 तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य ही उनके अंतर्गत है।
विज्ञापन
शाहपुर और नरसिंहपुर में नहीं हुआ सुंदरीकरण का कार्य
गांव शाहपुर के सरपंच ने बताया कि गांव में तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। गांव साबन में जोहड़ की मरम्मत हो रही है। खरखड़ी के सरपंच सोनू ने बताया कि एक जोहड़ को बाहर से जोड़ा गया है। गांव के बीच में बने जोहड़ को जोड़ने की जरूरत है। नरसिंहपुर गढ़ी के सरपंच धर्मवीर ने बताया कि कुछ भी काम नहीं हुआ है।
मई 2022 में शुरू हुई थी योजना
मई 2022 में हरियाणा में अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ किया गया था। इसके तहत प्रथम चरण में कोसली के गांव दडौली, रेवाड़ी के गांव बलियर खुर्द और खोल के गांव कुंडल में इस योजना का विधिवत रूप से शुभारंभ कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया था। मौजूदा समय में सभी तालाबों की हालत खराब है। मामले में जब अधिकारियों संपर्क करने की कोशिश की गई तो वे एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ते दिखे।
कुंडल गांव में बना अमृत सरोवर नहीं उतरा खरा
डार्क जोन के खोल ब्लॉक के गांव कुंडल में इस योजना के तहत लाखों रुपये खर्च कर अमृत सरोवर योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन यह योजना पूरी नहीं हो पाई है। आज भी योजना अधूरी पड़ी हुई है। इतना ही नहीं इस योजना के चलते जो अधूरा निर्माण हुआ है वो भी निर्माण कार्य कसौटी पर खरा नहीं उतरा है। अधूरे पड़े कार्य की वजह से वहां गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। जो निर्माण हुआ भी था, धीरे-धीरे वह भी खराब होता नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं।
-
-सरकार पैसा देकर जोहड़ के सुंदरीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, लेकिन अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे पैसा और समय बर्बाद हो रहा है। -रमेश, कोसली
-गांवों में जोहड़ की स्थिति दयनीय बनी है। इनका सुंदरीकरण नहीं हो पाया है, जिसके चलते जोहड़ के आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। गांवों का ज्यादातर दूषित पानी जोहड़ में जाता है। योजना के हत हुए कार्यो की जांच होनी चाहिए। -चौधरी करतार, कोसली
वर्जन
- करीब 32 तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य पूरा होने को है। इन तालाबों का कार्य अच्छी प्रकार से हुआ है। जहां तक 92 तालाबों के सुंदरीकरण का सवाल है तो इसकी जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। -नरेंद्र, एक्सईएन, पंचायती राज